पंप से निकल रहा था पानी मिला हुआ पेट्रोल, इंड‍ियन आयल ने उठाया सख्त कदम

Published : Aug 10, 2022, 04:31 PM IST
पंप से निकल रहा था पानी मिला हुआ पेट्रोल, इंड‍ियन आयल ने उठाया सख्त कदम

सार

लखनऊ के मुंशी पुल‍िया स्‍थ‍ित पेट्रोल पंप के टैंक में बार‍िश का पानी जाने के कारण वाहनों में आई खराबी की श‍िकायत पर इंड‍ियन आयल ने सख्‍त कदम उठाया है। पानी मि‍लने की श‍िकायत के बाद टैंक में मौजूद करीब नौ हजार लीटर पेट्रोल की बि‍क्री पर रोक लगा दी है। 

लखनऊ: पेट्रोल पंप पर तेल बेचने को लेकर धोखाधड़ी के तमाम मामले सामने आते रहते है। पंप पर पेट्रोल-डीजल बेचने में लेकर लगातार शिकायते की जाती रहती हैं। कई बार तो कम तेल और मिलावटी तेल बेचने को लेकर ग्राहकों से विवाद भी देखने को मिलता है। बीते दिनों ऐसा ही मामला सामने आया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मुंशी पुल‍िया स्‍थ‍ित पेट्रोल पंप के टैंक में मिलावट वाला तेल आने की श‍िकायत पर इंड‍ियन आयल ने सख्‍त कदम उठाया है। 

इंडियन ऑयल ने तेल की बिक्री पर लगाई रोक
पानी मि‍लने की श‍िकायत के बाद टैंक में मौजूद करीब नौ हजार लीटर पेट्रोल की बि‍क्री पर रोक लगा दी है। इंडि‍यन आयल ने यह कदम उपभोक्ताओं की शि‍कायत के बाद उठाया है। अब टैंक में मौजूद पेट्रोल को शोधन के लि‍ए मथुरा स्थित रिफाइनरी भेजा जा रहा है। पेट्रोल के सैंपल जांच के लि‍ए भेजे गए थे, जि‍सकी रि‍पोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।

तेल में मिलावट की हुई पुष्टि
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में तेल में मिलावट होने की पुष्टि हुई है। इसी के चलते तेल की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट आने बाकी है। दरअसल रविवार को पेट्रोल में पानी की शि‍कायत के बाद लोगों ने इसकी शि‍कायत प्रशासन से की थी। आपूर्त‍ि वि‍भाग ने जांच के बाद नमूना जांच के लि‍ए भेजा था। इस मामले में पंप मैनेजर को भी नि‍लंबित कि‍या जा चुका है।

पेट्रोल पंप प्रशासन ने ग्राहकों की बात को किया था अनसुना
बीते रविवार को मिलावटी तेल की बात सामने आई थी जिसके बाद पेट्रोल पंप प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि बारिश की वजह से टंकी में पानी चला गया था। जिसकी वजह से इस तरह की दिक़्कत सामने आई थी। बता दें कि टैंक में पानी पहुंचने के कारण कई लोगों के दो पहिया और चार पहिया वाहनों को स्टार्ट करने में दिक्कत हुई। वाहन चालकों ने इसकी शिकायत पंप मैनेजर से की तो उन लोगों ने अनुसना कर दिया।

साइकिल से घर जा रही 2 सगी बहनें हुई गैंगरेप का शिकार, आरोपियों ने युवतियों को उठाने के लिए पहले किया ये काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर