लॉकडाउन में वीबी के साथ खेल रहा था लूडो, इसी बीच हुई एक चीटिंग और दोनों पहुंच गए थाने

Published : Apr 11, 2020, 03:34 PM ISTUpdated : Apr 11, 2020, 04:30 PM IST
लॉकडाउन में वीबी के साथ खेल रहा था लूडो, इसी बीच हुई एक चीटिंग और दोनों पहुंच गए थाने

सार

एक दिन पहले दोपहर में पत्नी के साथ ही लूडो खेलने लगा। इसी दौरान पत्नी ने चीटिंग का आरोप लगाया, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बात बढ़ने पर परिवार के लोग आ गए और समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पत्नी ने 112 नंबर (पुलिस कंट्रोल रूम) पर कॉल कर दी। आरोप लगाई कि उसके साथ पति ने मारपीट की है।  

कानपुर (Uttar Pradesh) । लाक डाउन में अब तक सोशल मीडिया पर ही तरह-तरह के मैसेज देखने और पढ़ने को मिलते थे। जिसे लेकर लोग खूब हंसते थे, लेकिन एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला सामने आया है मेरापुर थाना क्षेत्र के पुनपालपुर से। जहां लाक डाउन के कारण घर में ही पत्नी के साथ लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान एक चीटिंग को लेकर दोनों आपस में विवाद कर लिए और मामला थाने तक पहुंच गया। जहां पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। 

पांच माह पहले हुई थी शादी
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुनपालपुर निवासी युवक की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। युवक घर पर ही रहता है और पिता के साथ खेती का काम देखता है। लाक डाउन होने के कारण कम निकलता है। टाइम पास करने के लिए वह घर में लूडो खेलता रहता है। 

इस तरह की मारपीट
एक दिन पहले दोपहर में पत्नी के साथ ही लूडो खेलने लगा। इसी दौरान पत्नी ने चीटिंग का आरोप लगाया, जिसे लेकर दोनों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बात बढ़ने पर परिवार के लोग आ गए और समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पत्नी ने 112 नंबर (पुलिस कंट्रोल रूम) पर कॉल कर दी। आरोप लगाई कि उसके साथ पति ने मारपीट की है।

कंट्रोल रूम से भेजी गई पुलिस
कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज होने के बाद मेरापुर थाना की पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस पुनपालपुर पहुंची तो परिवार के लोगों ने सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं हुए तो उन्हें लेकर थाने गई।
थानाध्यक्ष आरके रावत ने कहा था दोनों की थाने में बात सुनी गई। इसके बाद उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट