कल से माघ मेला प्रारंभ, 5 करोड़ श्रद्धालु संगम में लगाएंगे आस्था की डूबकी, योगी सरकार ने की यह खास व्यवस्था

प्रशासन ने मेले का क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में 500 बीघा बढ़ाकर ढाई हजार क्षेत्रफल कर दिया है। साथ ही भिछुकों को हटाने के लिए भिक्षुक निरोधक दस्ते का गठन किया है। प्रशासन को अंदेशा है कि भिखारियों के भेष में अराजकतत्व मेले में आ सकते हैं। इसके अलावा प्रमुख स्नान पर्वों पर ही समय सारिणी से ही स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है।

Ankur Shukla | Published : Jan 9, 2020 3:36 AM IST

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। इस बार माघ मेला में पांच करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने का अनुमान है। जिसे ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने माघ मेले के लिए 57,90,61,000 रुपए का बजट जारी किया है। इधर प्रशासन ने मेले का क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में 500 बीघा बढ़ाकर ढाई हजार क्षेत्रफल कर दिया है। साथ ही भिछुकों को हटाने के लिए भिक्षुक निरोधक दस्ते का गठन किया है। प्रशासन को अंदेशा है कि भिखारियों के भेष में अराजकतत्व मेले में आ सकते हैं। इसके अलावा प्रमुख स्नान पर्वों पर ही समय सारिणी से ही स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है।

आधार कार्ड से मिल जाएगा पैसा
10 जनवरी से शुरू हो रहे मेले में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। उनकी सहूलियत के लिए डाक विभाग ने मेला क्षेत्र में अस्थाई डाकघर स्थापित किया है। यदि कोई भी श्रद्धालु या कल्पवासी को मेले में रुपये की जरूरत पड़ी और एटीएम कार्ड नहीं है तो भी उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि डाक विभाग के कैंप में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भी संचालित होगा। आधार नंबर डालते ही स्क्रीन पर बैंक डिटेल आ जाएगा, इसके जरिए उसे नकद भुगतान कर दिया जाएगा।

Latest Videos

5 किमी लम्बा होगा स्नान घाट
-इस बार मेला क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर लंबा स्नान घाट बनाया गया है। 
-गंगा और यमुना किनारे कुल 16 स्नान घाट बनाए गए हैं। 
-सबसे बड़ा संगम स्नान घाट है। 
-सर्कुलेटिंग एरिया में 3 किलोमीटर के स्नान घाट की तैयारी चल रही है।
-महिलाओं के लिए 700 चेंजिंग रूम बन रहे हैं। 
-50 हाई मास्ट रोशनी के लिए लगाए गए हैं।
-रात में सभी स्नान घाट दूधिया रोशनी से जगमग दिखाई देंगे।
 

एक नजर में सुरक्षा व्यवस्था
-
पुलिस के लिहाज से मेले को तीन जोन परेड, झूंसी और अरैल जोन में बांटा गया है।
-छह सेक्टर और सात सर्किल में मेला क्षेत्र को बांटा गया है।
-मेले में साढ़े तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती।
-माघ मेला में बनाए गए 13 थाने, 38 पुलिस चौकियां और 13 फायर स्टेशन।
-इस बार मेले में डायल 112 डायल की 20 चार पहिया और 25 दोपहिया वाहनों को लगाया गया है।
-174 उच्च क्षमता के और आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी।
-निगरानी के लिए लगाए जाएंगे जगह-जगह ड्रोन कैमरें।
-आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए एटीएस और एसटीएफ भी तैनाती।
-तीन अपर पुलिस अधीक्षक और 13 डिप्टी एसपी भी है तैनाती।
-जल सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की भी एक-एक कंपनी रहेगी।
-नौ कंपनी पीएसी, 14 एंटी सबोटाज चेक टीम और बम डिस्पोजल स्कवायड की दो टीम सक्रिय रहेगी।
-किसी संकट से निपटने के लिए सेक्टर वार रेस्क्यू और बाहर निकालने को इवैक्यूशन योजना भी तैयार है।

पढ़े किस प्रमुख स्नान पर कितने श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान
तारीख    प्रमुख स्नान    श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान
10 जनवरी    पौष पूर्णिमा    32 लाख
15 जनवरी    मकर संक्रांति    80 लाख
24 जनवरी    मौनी अमावस्या    225 लाख
30 जनवरी     बसंत पंचमी    75 लाख
09 फरवरी    माघी पूर्णिमा    75 लाख
21 फरवरी    महाशिवरात्रि    15 लाख

225 मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
माघ मेले के दौरान रेलवे ने तीन प्रमुख स्नान पर्वो मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर कुल 225 मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है। अन्य तीन पर्वों पौष पूर्णिमा, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

प्रमुख स्नान पर्वों पर ही चलेंगी इस समय सारिणी से स्पेशल ट्रेनें 
मकर संक्रांति : 15-16 जनवरी

कहां से-कहां तक-किस प्लेटफार्म से जाएंगी

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 6.30 बजे)-कानपुर सेंट्रल (सुबह 11.30 बजे)-प्लेेटफार्म 2, 3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 10.15 बजे)-फतेहपुर (दोपहर 12.20 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 7.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (दोपहर 1.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (शाम 6.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (रात 11.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 8.30 बजे)-झांसी (रात 9.30 बजे)-प्लेटफार्म 1

-इलाहाबाद छिवकी (शाम 7.30 बजे)-इटारसी (दोपहर 3.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

मौनी अमावस्या : 24-25 जनवरी

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 5.00 बजे)-फतेहपुर (सुबह 7.10 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंंक्शन (सुबह 6.30 बजे)-कानपुर सेंट्रल (सुबह 11.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 10.15 बजे)-फतेहपुर (दोपहर 12.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंंक्शन (शाम 4.45 बजे)-कानपुर सेंट्रल (रात 9.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 7.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (दोपहर 1.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (दोपहर 3.00 बजे)-चोपन (रात 9.10 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (शाम 6.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (रात 11.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 8.30 बजे)-झांसी (रात 9.30 बजे)-प्लेटफार्म 1

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 11.30 बजे)-सतना (शाम 5.30 बजे)-प्लेटफार्म 1

-इलाहाबाद छिवकी (शाम 7.30 बजे)-इटारसी (दोपहर 3.30 बजे-)प्लेटफार्म 3

वसंत पंचमी : 30-31 जनवरी

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 5.00 बजे)-फतेहपुर (सुबह 7.10बजे )-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 6.30 बजे)-कानपुर सेंट्रल (सुबह 11.30 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 10.15 बजे)-फतेहपुर (दोपहर 12.20 बजे)-प्लेटफार्म 2,3

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 7.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (दोपहर 1.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (दोपहर 3.00 बजे)-चोपन (रात 9.10 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (शाम 6.30 बजे)-पंडित दीनदयाल उपाध्याय (रात 11.00 बजे)-प्लेटफार्म 4,5

-इलाहाबाद जंक्शन (सुबह 8.30 बजे)-झांसी (रात 9.30 बजे)-प्लेटफार्म 1

-इलाहाबाद छिवकी (शाम 7.30 बजे)-इटारसी (दोपहर 3.30 बजे-) प्लेटफार्म 2,3
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh