कुकर्म के आरोप में महंत को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ के चौक स्थित मंदिर के महंत को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर मंदिर परिसर के ही एक युवक ने यह आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने देर रात मंदिर पहुंचकर महंत को गिरफ्तार किया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2022 5:19 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक महंत को गिरफ्तार किया गया है। चौक इलाके में स्थित बड़ी काली जी मंदिर के महंत ओम भारती को पुलिस ने कुकर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंदिर परिसर के ही एक युवक ने महंत के खिलाफ तहरीर दी थी। युवक प्रसाद बेचने और फोटोग्राफी करने का काम करता है। जिसके बाद पुलिस ने महंत को रात तकरीबन पौने 12 बजे गिरफ्तार कर लिया। 

युवक ने तहरीर में किया घटना का जिक्र 
एसीपी चौक आईपी सिंह की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया। तहरीर में बताया गया कि बड़ी काली मंदिर के महंत ओम भारती ने उसके साथ कुकर्म किया। युवक का कहना है कि वह अपनी विधवा मां और नाबालिग बहन के साथ रहता है। उसकी दुकान मंदिर परिसर में ही है। वह मंदिर में फोटोग्राफी का काम भी करता है।

Latest Videos

कमरे में रोक कर की अश्लील हरकते 
युवक की ओर से जानकारी दी गई कि मंदिर के वर्तमान महंत उसे अक्सर अपने कमरे में बुलाते हैं। कमरे में बुलाकर अपने हाथ-पैर दबवाते हैं। इसी के साथ मना करने पर दुकान को खाली करने की धमकी भी देते हैं। इसी कड़ी में 8 अप्रैल को भी उन्होंने उसे बुलाया और आरती के बाद कमरे में रोक लिया। इसी के साथ वह अश्लील हरकते करने लगें। इस दौरान कथित रूप से उन्होंने आप्राकृतिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया। युवक का आरोप है कि बड़ी काली जी मंदिर के महंत पहले भी कई बार उसके साथ अश्लील हरकते कर चुके हैं। वह युवक की नाबालिग बहन के साथ भी अश्लील हरकते करते हैं। फिलहाल पुलिस ने युवक की तहरीर पर महंत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। 

यूपी के बांदा में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, 2 पन्ने के सुसाइड नोट के आखिरी में खून से लिखे 4 शब्द

मुजफ्फरनगर में हुई माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मूर्ति खंडित किए जाने के बाद आरोपी याकूब को लोगों ने जमकर धुना

Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख