महाराजपुर सीट से सतीश महाना ने दर्ज की तीसरी जीत, लगातार आठवीं बार रहे विजयी

कानपुर (Kanpur) जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट (Maharajpur Seat) काफी खास मानी जाती है। इस सीट में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस सीट से भाजपा ने योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना (Satish Mahana) को कैंडिडेट बनाया है। सतीश महाना बीते 32 साल लगातार कानपुर में कमल खिला रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2022 4:21 AM IST / Updated: Mar 10 2022, 06:57 PM IST

कानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhansabha Chunav 2022) में कानपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा सीट काफी खास मानी जाती है। इस सीट में तीसरे चरण में 20 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस सीट से भाजपा ने योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना (Satish Mahana) को कैंडिडेट बनाया है। सतीश महाना बीते 32 साल लगातार कानपुर में कमल खिला रहे हैं। कांग्रेस, एसपी और बीएसपी ने सतीश महाना को घेरने के लिए कई चक्रव्यूह रच चुके हैं, लेकिन सतीश महाना को हर बार जीत मिली। सतीश महाना लगातार 7वीं बार विधायक हैं और 8वीं बार मैदान में हैं।

2012 में बनी ये सीट
कानपुर नगर की महाराजपुर विधानसभा हॉट सीट बन चुकी है। क्योंकि, यहां से यूपी सरकार के औद्योगिक मंत्री सतीश महाना चुनाव मैदान में हैं। इस सीट का गठन 2012 में हुआ था। इससे पहले ये विधानसभा सीट सरसौल के नाम से जानी जाती थी। महाराजपुर सीट बनने के बाद से यहां बीजेपी की सियासी क़िस्मत का खाता खुला। परिसीमन से पहले बीजेपी हमेशा यहां जीत के लिए तरसती रही। 2012 और 2017 में बीजेपी के सतीश महाना ने लगातार दो जीत दर्ज की है।

Latest Videos

समाजवादी पार्टी ने महाराजपुर हॉट सीट जीतने के लिए पूरी ताक़त झोंक दी है। अखिलेश यादव यहां रैली भी कर चुके हैं, ताकि पार्टी के जनाधार को मज़बूत करके सीट साइकिल के खाते में डाल सकें। महाराजपुर विधानसभा की सबसे बड़ी पहचान है कि यहां पर सलेमपुर बालाजी का मंदिर है, जो आस्था का बड़ा केंद्र है। 

कितनी संपत्ति के मालिक हैं महाना
चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में सतीश महान ने अपनी कुल संपत्ति 24.1 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें  8.2 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 15.9 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। सतीश महान पर किसी तरह के कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं।

कभी नहीं हारे महाना
सतीश महाना बीजेपी के ऐसे चहेरे हैं, जिन्होने कभी हार का स्वाद नहीं चखा है। महाना 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। सतीश महाना मुस्लिम बाहुल कैंट सीट से पांच बार लगातार विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही दो बार महाराजपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। लगातार 7 बार विधायकी का चुनाव जीतने के बाद आठवीं जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। 

कौन-कौन से कैंडिडेट्स हैं मैदान में
भाजपा- सतीश महाना
समाजवादी पार्टी- फतेह बहादुर सिंह गिल
कांग्रेस- कनिष्क पांडेय
बसपा- सुरेंद्र पाल सिंह 
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh