2 बेटियां पैदा हुईं तो हैवान बन गया पति, पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर दिया गहरा जख्म-यूपी के महोबा का मामला

यूपी के महोबा में एक कलयुगी पति ने लड़का पैदा न होने पर मानवता को दरकिनार कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 4, 2022 8:54 AM IST / Updated: Jun 04 2022, 04:02 PM IST

महोबा:  यूपी के महोबा में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ कुछ ऐसा किया कि महिला अब अस्पताल में गंभीर हाल में भर्ती है। हैवानियत की हदें पार करने वाले पति ने अपनी पत्नी को यातना केवल और केवल लड़का नहीं होने के चलते दी है। बेटा ना होने की वजह से  पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया है जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गई और उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानिए इसके पीछे का कारण
जानकारी के अनुसार महिला की शादी के बाद उसकी लगातार दो बेटियां पैदा हुईं थी। इस बात को लेकर ससुराल में उसका रहना मुश्किल हो गया था। आए दिन ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे और पति भी मारपीट करता था।  ऐसा ही कुछ गुरुवार को भी हुआ जब पति ने एक बार फिर महिला को बेटा करने को लेकर सुनाना शुरू किया। कहासुनी बढ़ती गई और नीरज ने फिर अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद नीरज ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं और महिला के निजी अंग में डंडा डाल दिया। इसके बाद महिला लहूलुहान हो गई है।

Latest Videos

महिला को जिला अस्पताल मे कराया गया भर्ती
इसके बाद महिला को बड़ी मुश्किल से जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया और यहां पर गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है और आरपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार महिला के ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं। इसको लेकर अब उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

कानपुर हिंसा में पीएफआइ कनेक्शन की आशंका, मुख्य आरोपी हयात अभी भी फरार

कानपुर हिंसा: ट्विटर पर भिड़े अखिलेश और ब्रजेश पाठक, केशव बोले- जुमा का सम्मान लेकिन जुर्म की इजाजत नहीं

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर