महोबा इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 2 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। महोबा की चरखारी सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत ने जीत दर्ज की है। महोबा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार गोस्वामी ने जीत हासिल की है

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:54 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 01:08 PM IST

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ महोबा जिले की दो विधान सभा सीटों में से दोनों सीट पर भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है जिसमें चरखारी सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत ने जीत दर्ज की है। वहीं महोबा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार गोस्वामी ने जीत दर्ज की है। उत्तर प्रदेश के महोबा( MAHOBA) जिले में दो विधानसभा सीटें एक महोबा दूसरी चरखारी(CHARKHARI) हैं। यहां की दोनों सीटों पर जातीगत समीकरण एकदम अलग-अलग हैं। महोबा ऐतिहासिक और राजनीति दोनों तौर पर समृद्ध है। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ था। यहां की पत्थर नगरी कही जाने वाली कबरई में क्रशर उद्योग खात्मे की ओर है। बिजली, पानी, सिंचाई और रोजगार यहां के प्रमुख मुद्दे रहे हैं। किसी समय हमीरपुर-महोबा संसदीय सीट कांग्रेस के कब्जे में रहती थी, लेकिन 32 साल हुए कांग्रेस यहां जीत नहीं पाई है। इस बार दोनों सीटों पर दोनों सीटों पर 24 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे।

MAHOBA महोबा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार गोस्वामी ने जीत हासिल की है। Election Results 2022 Live: महोबा बुंदेलखंड के वीर यौद्धा आल्हा-ऊदल के लिए प्रसिद्ध है। यह चंदेल शासकों की राजधानी भी रहा है। यहां से महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सीमांत गांधी यानी खान अब्दुल गफ्फार खान ने स्वतंत्रता संग्राम शुरू किया था। महोबा 1995 में जिला बना था। उस समय मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री हुआ करते थे। 2017 के चुनावों में बीजेपी के राकेश गोस्वामी ने एसपी के सिद्धगोपाल साहू को हराया था।  2017 में महोबा में कुल 44.76 प्रतिशत वोट पड़े। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक राकेश गोस्वामी, सपा प्रत्याशी मनोज तिवारी, बसपा प्रत्याशी संजय साहू व कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह के बीच माना गया। यहां राकेश गोस्वामी पर 2, मनोज तिवारी, संजय साहू और सागर सिंह पर 1-1 आपराधिक मामला दर्ज है।

Latest Videos

CHARKHARI  महोबा के चरखारी सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजभूषण राजपूत ने जीत दर्ज की है। Election Results 2022 Live: के पहले यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व थी। 2012 में इसे सामान्य कर दिया गया था। यहां लोधी , जाटव, अनुरागी, कुशवाहा, यादव व ब्राह्मण मतदाताओं की बहुतायत है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के ब्रजभूषण सिंह राजपूत उर्फ गुड्डू भैया ने सपा की उर्मिला सिंह राजपूत को 44014 मतों से हराया था। यहां मुख्य मुकाबला निवर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी ब्रजभूषण राजपूत, सपा प्रत्याशी रामजीवन यादव, बसपा प्रत्याशी विनोद राजपूत व कांग्रेस प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित के दरमियान माना गया। ब्रजभूषण पर 5, जबकि  रामजीवन यादव पर 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev