मैनपुरी में सरिया लदा बेकाबू ट्रॉला सड़क किनारे मकान में घुसा, सब-इंस्पेक्टर समेत चार की मौत

Published : Aug 16, 2022, 08:54 AM ISTUpdated : Aug 23, 2022, 03:00 PM IST
मैनपुरी में सरिया लदा बेकाबू ट्रॉला सड़क किनारे मकान में घुसा, सब-इंस्पेक्टर समेत चार की मौत

सार

यूपी के जिले मैनपुरी में सोमवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक घर में जा घुसा। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और देखते ही देखते चारों तरफ कोहराम मच गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

आशीष पांडेय
मैनपुरी:
उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में सोमवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद हाहाकार मच गया। शहर में सरिया से लदा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। इस हादसे में उस मकान में रह रहे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण हादसे में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ ही देर में देखते ही देखते चारों तरफ कोहराम मच गया।

ट्रक में कुल सात लोग थे सवार
इस हादसे में एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि सरिया से लदा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में घुस गया। उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। तो वहीं दूसरी ओर ट्रक में सवार भी दो लोगों की मौत हुई है जबकि पांच लोग घायल हैं। आगे कहते है कि ट्रक में कुल सात लोग सवार थे। मलबे में भी एक शख्स के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही जांच शुरू कर दी है। 

हादसे में दो की हालत है गंभीर
तो वहीं दूसरी ओर सीएमओ पीपी सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पांच लोगों को अस्पताल लाया गया। जिनमें से तीन मामूली रूप से घायल है जबकि दो की हालत गंभीर है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जेसीबी के सहारे मलबे को हटा रही है, मलबे में अब भी एक शख्स के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद रात में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि जब रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हुआ।

ताज एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, मथुरा स्टेशन पर घंटो तक खड़ी रही ट्रेन

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम