मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद जलाई गई पीड़िता हार गई जिंदगी की जंग, पिता बोले- गांव नहीं ले जाएंगे बेटी का शव

यूपी के जिले मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद जलाई गई पीड़िता की नौ दिन बाद मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद पिता का कहना है कि बेटी के शव को गांव नहीं ले जाएंगे क्योंकि आरोपियों की तरफ से धमकियां मिल रही है कि गांव लाने पर अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2022 8:50 AM IST

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई 15 साल की लड़की जिंदगी की जंग हार गई। पीड़िता को आरोपियों ने इस कदर जला दिया था कि वह नौ दिनों से अपनी जिंदगी के लिए सैफई के पीजीआई में इलाज चल रहा था लेकिन 80 प्रतिशत जलने के बाद पीड़िता ने शनिवार को दुनिया से अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं पीड़िता दुष्कर्म के बाद गर्भवती भी हो गई थी। वहीं मृतका के पिता का कहना है कि बेटी का शव गांव लेकर नहीं जाएंगे। उसका अंतिम संस्कार इटावा में ही करेंगे। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि गांव में जिन आरोपियों ने बेटी से दरिंदगी की थी, उनके द्वारा लगातार धमकियां मिल रही है।

पंचायत के दौरान तय हुई थी गर्भपात कराने का खर्च
दरअसल तीन महीने पहले लड़की के साथ उसके चचेरे भाई ने ही दुष्कर्म किया था। किशोरी ने डर की वजह से अपने घर में किसी से यह बात नहीं बताई लेकिन बीते तीन अक्टूबर को इस बात का पता उसकी मां को चल गया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई और दबाव में फैसला हुआ कि लड़की का गर्भपात कराया जाएगा। साथ ही लड़की की शादी का खर्च आरोपी का परिवार ही उठाएगा। इसी दौरान गर्भपात का खर्च 15 हजार रुपए भी तय हुआ था हालांकि विवाद खत्म नहीं हुआ। उसके बाद बीते छह अक्टूबर को आरोपी के परिवार ने लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा थी और तब से गंभीर हालत में वह सैफई पीजीआई में भर्ती थी।

Latest Videos

गांव में शव को लाने पर मिल रही धमकियां
पीड़िता के पिता का कहना है कि मैनपुरी से करीब तीस किलोमीटर दूर घटना के बाद से ही पत्नी के साथ-साथ बच्ची की सलामती के लिए दिन रात एक कर दिए थे। इन नौ दिनों में कभी कुछ खाए और कभी कुछ नहीं खाए, इस तरह से दोनों (पति-पत्नी) बिटिया की देखभाल कर रहे थे। डॉक्टरों का कहना था कि देखो बच जाए तो समझो करिश्मा हो जाएगा। हम ऊपर वाले पर विश्वास करके इलाज करा रहे थे पर नौ दिन बाद मेरी बेटी ने दम तोड़ दिया। शनिवार की रात जब मौत हुई तो गांव में भी खबर की गई। उसके बाद कुछ लोगों से संदेश मिला की आरोपियों की तरफ से धमकियां मिल रही है कि शव अगर गांव में लेकर आए तो अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। 

आरोपी की मां से मृतका की मां ने की थी शिकायत
आरोपियों की धमकियां मिलने के बाद पीड़िता के पिता ने तय किया है कि वह इटावा में पोस्टमार्टम होने के बाद यमुना किनारे दाह संस्कार कर देंगे। मृतका के पिता आगे कहते है कि अब तो बिटिया चली गई और आरोपी दबंग है। परिवार की भी सुरक्षा का ख्याल रखना है। अब गांव तो छोड़कर नहीं जाएंगे लेकिन मुकदमा आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे जब तक बिटिया को इंसाफ नहीं मिल जाता है। मृतका से तीन महीने पहले चचेरे भाई अभिषेक ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात का पता जब किशोरी की मां को चला तो उसने आरोपी की मां से शिकायत की तो हंगामा होने लगा। 

कौशांबी: पति-पत्नी की लड़ाई के बीच मासूम की चढ़ गई बली, गुस्साएं पिता ने बेटी को रोता देख कर दिया ऐसा हाल

बहराइच में वकील की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, सुबह लहूलुहान हालत में देख परिजन रह गए दंग

Share this article
click me!

Latest Videos

जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें