लड़की के पैरों में गिरकर मांगने लगा माफी की भीख, जानें ऐसा क्या किया इसने

Published : Sep 08, 2019, 03:05 PM IST
लड़की के पैरों में गिरकर मांगने लगा माफी की भीख, जानें ऐसा क्या किया इसने

सार

मामला एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क का है। रविवार को यहां एक लड़की पार्क में शांत जगह बैठकर पढ़ाई कर रही थी।

आगरा. ताजनगरी में एक मनचले को लड़की से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। मनचले ने लड़की के पैरों में गिरकर माफी मांगी। यही नहीं, लोगों को जुटता देख वह मौके से फरार हो गया।

मामला एमजी रोड स्थित सुभाष पार्क का है। रविवार को यहां एक लड़की पार्क में शांत जगह बैठकर पढ़ाई कर रही थी। लड़की ने बताया, मैं पढ़ रही थी इस बीच पार्क के पास स्थित पानी की टंकी के चौकीदार ने मुझे अकेला देख अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब वो अपने कपड़े उतारकर मुझे अपने पास बुलाने लगा। 

लड़की ने बताया, उसकी हरकते बढ़ती जा रही थीं। जब मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो मैंने चिल्लाते हुए उसे दौड़ा लिया। मेरी आवाज सुनकर पार्क की जिम्मेदारी संभाल रहा स्टाफ वहां आ गया। खुद को घिरता देख मनचला मेरे पैरों में गिर गया और माफी की भीख मांगने लगा। इतने में स्थानीय लोग भी वहां आ गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख वो पार्क की दीवार फांदकर भाग निकला।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!