नशा छुड़ाने पत्नी ने दे मारा थप्पड़, तो उसने भी पीट-पीटकर ले ली जान

Published : Jul 17, 2019, 12:14 PM ISTUpdated : Jul 17, 2019, 12:33 PM IST
नशा छुड़ाने पत्नी ने दे मारा थप्पड़, तो उसने भी पीट-पीटकर ले ली जान

सार

उत्तर प्रदेश कौशांबी की घटना। पति ने पत्नी को गुटखा लाने को कहा था। इसी बात पर दोनो के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो मारपीट में बदल गई। जब पत्नी ने पति पर हाथ उठाया, तो वो इसे बदार्श्त नहीं कर पाया।

कौशांबी: एक महिला को उसके पति की गुटखा खाने की आदत का विरोध करना भारी पड़ा गया। कहासुनी के दौरान महिला ने पति को थप्पड़ मार दिया। इससे आहत पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के सामने मृतका के बेटे ने बयान दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। 

गुटखे के लिए मना करना पड़ा भारी

कोखराज थाना इलाके के परसरा गांव निवासी राजेंद्र तिवारी ने अपने बेटे मनोज तिवारी की शादी साल 2011 में पौर काशीरामपुर थाना महेवाघाट में शत्रुघ्न दुबे की बेटी संगीता (36) से की थी। जिनके दो बच्चे 4 वर्षीय अंश और 1 साल की प्रियंजल है। सोमवार की देर शाम मनोज ने पास की दुकान से संगीता को गुटखा लाने के लिए कहा। संगीता ने गुटखा न खाने की बात कहते हुए जाने से मना कर दिया। इससे दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी संगीता ने पति मनोज को एक थप्पड़ जड़ दिया। मनोज को यह बात काफी नागवार गुजारी। मंगलवार सुबह संगीता की उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। मौत की सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे और पुलिस को खबर की। तफ्तीश के दौरान पुलिस को संगीता के बेटे अंश ने बताया कि पिता ने अपने भाईयों के साथ मिलकर मां को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। 

बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने मनोज को मौके से ही अपनी कस्टडी में ले लिया है। कोखराज पुलिस अब संगीता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी