मजाक नहीं है ये खबर, 2 लोगों के झगड़े में घायल हुई बकरी तो मंगाना पड़ा एम्बुलेंस

Published : Nov 01, 2019, 01:39 PM ISTUpdated : Nov 01, 2019, 01:43 PM IST
मजाक नहीं है ये खबर, 2 लोगों के झगड़े में घायल हुई बकरी तो मंगाना पड़ा एम्बुलेंस

सार

यूपी के कासगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 2 लोगों के बीच हुई लड़ाई में एक बकरी घायल हो गई, जिसे डॉक्टर के पास ले जाने के लिए मालिक ने 108 एंबुलेंस बुला ली। बता दें, 108 एंबुलेंस सरकारी सेवा है जो कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फ्री में उपलब्ध होती है।

कासगंज (Uttar Pradesh). यूपी के कासगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 2 लोगों के बीच हुई लड़ाई में एक बकरी घायल हो गई, जिसे डॉक्टर के पास ले जाने के लिए मालिक ने 108 एंबुलेंस बुला ली। बता दें, 108 एंबुलेंस सरकारी सेवा है जो कि मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फ्री में उपलब्ध होती है। 

क्या है पूरा मामला
मामला ढोलना कोतवाली क्षेत्र के हरिया ठेरा गांव का है। यहां रहने वाले अनिल और गमन सिंह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों में लाठियां चली। यही नहीं, पथराव भी हुआ। जिसमें अनिल के घर के बाहर बंधी बकरी घायल हो गई। जिसके बाद उसने घायल बकरी को पशु चिकित्सालय ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर कॉल कर दिया। कुछ ही देर में एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। 

बकरी को देख जब हैरान रह गया एंबुलेंस अटेंडेंट 
एंबुलेंस अटेंडेंट ने जब देखा कि बकरी के लिए एंबुलेंस बुलाई गई है, तो वह भी हैरत में पड़ गया। अनिल कुछ कहने से पहले ही बकरी को लेकर एंबुलेंस में चढ़ गया। गांव के लोगों के समझाने के बाद उसने बकरी एंबुलेंस से उतार ली। इसके बाद एंबुलेंस लौट गई।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: मुझे बचा लो..बस में फंसे पिता का मौत से पहले बेटी को आखिरी कॉल
शिक्षक बनने की कीमत 40 लाख रुपए? वाराणसी के कबीर कॉलेज का बड़ा खुलासा!