जमीनी विवाद में युवक ने किया रिश्तों का खून, मां-बाप समेत 5 को उतारा मौत के घाट

Published : Apr 30, 2020, 07:55 PM ISTUpdated : Apr 30, 2020, 07:58 PM IST
जमीनी विवाद में युवक ने किया रिश्तों का खून, मां-बाप समेत 5 को उतारा मौत के घाट

सार

राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजधानी के बंथरा इलाके में अरुण नामक युवक ने रिश्तों का कत्ल करते हुए अपने मां-बाप, भाई-भाभी व भतीजे की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी

लखनऊ(Uttar Pradesh ). राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। राजधानी के बंथरा इलाके में अरुण नामक युवक ने रिश्तों का कत्ल करते हुए अपने मां-बाप, भाई-भाभी व भतीजे की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी । हत्या के बाद युवक बदहवास हो गया और खुद ही थाने पहुंच गया । उसने पुलिस से पूरी बात बताई तो पुलिस के भी होश उड़ गए । सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दिया है । शुरुआती जांच में इस नरसंहार का कारण जमीनी विवाद सामने आया है ।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शताब्दी एक्सप्रेस पर हमला: मोहन भागवत ही थे निशाना या कोई और? किसने और क्यों फेंका पत्थर?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं