बहराइच में वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, बोरे में बरामद हुए आठ दुर्लभ कछुए, उत्तेजनात्मक दवाओं को बनाने में होता है इस्तेमाल

Published : Jul 11, 2019, 08:15 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 01:54 PM IST
बहराइच में वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, बोरे में बरामद हुए आठ दुर्लभ कछुए, उत्तेजनात्मक दवाओं को बनाने में होता है इस्तेमाल

सार

कैसरगंज पुलिस व वन विभाग की टीम ने गुरुवार को एक वन्य जीव तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से आठ दुर्लभ प्रजाति (इंडियन रूफेड) के आठ कछुए बरामद हुए हैं

कैसरगंज पुलिस व वन विभाग की टीम ने गुरुवार को एक वन्य जीव तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से आठ दुर्लभ प्रजाति (इंडियन रूफेड) के आठ कछुए बरामद हुए हैं। तस्कर कछुओं को लेकर सुंदरिया पुल के पास बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस व वन विभाग की पुलिस ने तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया है। जबकि बरामद कछुओं को नदी में छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम रवाना हो गई है। इस कछुए से उत्तेजनात्मक दवाओं के बनाने में प्रयोग किया जाता है।  


कैसरगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित सुंदरियापुल के पास एक कछुआ तस्कर के होने की सूचना मिली। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। उपनिरीक्षक गोविंद कुमार की अगुवाई में पुलिस तथा वन विभाग की टीम सुंदरिया पुल के पास पहुंची। यहां पर एक युवक बोरा लेकर खड़ा दिखा। लेकिन पुलिस टीम को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

एसओ ने बताया कि ग्रामीण के पास से आठ दुर्लभ कछुए बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान जयराज निषाद निवासी मंझारा तौकली कैसरगंज केरूप में हुई है। आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वन दरोगा जहीरुद्दीन ने बताया कि कछुए को नदी में छोड़ने की लिए टीम रवाना हो गई है। कछुआ काफी दुर्लभ है। इस मौके पर वन रक्षक तेज प्रताप समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

कैसरगंज वन रेंज के वन दरोगा जहीरुद्दीन ने बताया कि जयराज के पास बरामद कछुआ काफी दुर्लभ है। इसकी प्रजाति इंडियन रूफेड प्रजाति का है। यह कम क्षेत्रों में ही पाया जाता है। इस प्रयोग उत्तेजनात्मक दवाओं के बनाने में किया जाता है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज धूप और गर्मी छुड़ाएगा पसीने! जानिए लखनऊ में बढ़ती गर्मी का हाल
UP Police Reform: CM योगी आदित्यनाथ ने दिखाई 50 QRT बाइक को हरी झंडी, बोले- 'सुरक्षा से ही विकास की शुरुआत'