मनीष जगन अग्रवाल गिरफ्तारी: ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा- नवंबर से की जा रही थी टिप्पणियां

मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नवंबर से सोशल मीडिया पर टिप्पणी का मामला चल रहा था। लगातार कई लोगों को निशाना बनाया गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 8, 2023 9:33 AM IST

लखनऊ: सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद से लखनऊ में सियासत गरमाई हुई है। इस बीच अखिलेश यादव सुबह ही मुख्यालय पहुंचे और उसके बाद वह गोसाईगंज जेल के लिए रवाना हुए। जेल पहुंचकर उन्होंने सपा कार्यकर्ता से मुलाकात की। इस बीच पुलिस मुख्यालय के बाहर तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया। मामले को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही गिरफ्तारी की गई है। 

विधिक कार्रवाई करते हुए किया गया गिरफ्तार 
एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज था। मीडिया सेल के खिलाफ दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। मामले की विवेचना, इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट, सर्विस प्रोवाइडर से सूचनाएं एकत्रित करने के बाद गिरफ्तारी की गई है। धाराओं के बारे में भी जानकारी दी गई है। पुलिस के द्वारा विधिक कार्रवाई नियमानुसार की गई है। उपरोक्त व्यक्ति ने समय-समय पर मर्यादाओं की सीमा लांघते हुए ट्वीट किए गए हैं। पत्रकारों के खिलाफ अशोभनीय, अभद्र और जातिगत टिप्पणी करते हुए भी ट्वीट किए गए हैं। लखनऊ पुलिस के द्वारा इसी के चलते व्यक्ति को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देश के हिसाब से अमल में लाई जाएगी। 153ए, 295ए,505, 504 समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। एक अभियोग में 354ए की धारा भी लगी हुई है। अखिलेश यादव को चाय पीने का ऑफर किया गया उन्होंने चाय भी पी है। अखिलेश यादव से तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात की, उसके बाद ही वह यहां से गए हैं। उनके आगमन को लेकर पहले से कोई सूचना नहीं थी। सुबह सामने आई आकस्मिक स्थिति को शालीनता से निपटा गया है। 

Latest Videos

क्या है पूरा मामला 
समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से बीते दिनों कई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने समेत कई अन्य जगहों पर एफआईआर भी करवाई गई थी। इसी के चलते पुलिस ने रविवार को मनीष जगन अग्रवाल को विश्व गौरव त्रिपाठी की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर संख्या 451/2022 के चलते गिरफ्तार किया। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद सपा नेताओं ने हड़कंप मचा हुआ है।

सपा मीडिया सेल ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या था पूरा मामला

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान