समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष की गिरफ्तारी की जानकारी सपा के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट के जरिए दी गई है। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथिततौर पर मनीष जगन अग्रवाल पर ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसके चलते ही उन पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सपा ने ट्वीट कर दी जानकारी 
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई। सपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि, 'समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक! सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।' गौरतलब है कि बीते दिनों समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से कई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। भाजपा के नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ की कई पत्रकारों को भी निशाना बनाया जा रहा था। इसको लेकर लगातार कई शिकायतें लखनऊ के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई थीं। इसी कड़ी में माना जा रहा है कि मनीष की गिरफ्तारी की गई है। 

Scroll to load tweet…

भाजपा नेताओं और पत्रकारों को बनाया जा रहा था निशाना
हालांकि मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक लखनऊ पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस कुछ घंटों बाद इसको लेकर जानकारी साझा करेगी। हालांकि सपा की ओर से ट्वीट किए जाने के बाद लोगों को मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी हासिल हो सकी। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री डॉ. रिचा राजपूत को लेकर सपा सोशल मीडिया सेल के द्वारा कई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसको लेकर पुलिस के साथ ही अन्य जगहों पर भी शिकायत की गई थी और मदद की गुहार लगाई गई थी। मामले को लेकर एक्शन में हो रही देरी के बाद लखनऊ पुलिस और सरकार पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। हालांकि अब इस मामले में मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सपा मीडिया सेल ट्विटर अकाउंट के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई एक और FIR, महिला पत्रकार ने लगाए कई गंभीर आरोप