पूजा कर लौट रहे लोगों को लेकर आ रही ऑटो डीसीएम से भिड़ी , एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Published : Oct 07, 2019, 12:33 AM ISTUpdated : Oct 07, 2019, 12:34 AM IST
पूजा कर लौट रहे लोगों को लेकर आ रही ऑटो डीसीएम से भिड़ी , एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

सार

यूपी के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।  सभी लोग ऑटो से नवरात्रि पर एक मंदिर से पूजा कर वापस आ रहे थे। सीएम ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुआवजा देने का ऐलान किया है।  

झांसी(UTTAR PRADESH ). यूपी के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।  सभी लोग ऑटो से नवरात्रि पर एक मंदिर से पूजा कर वापस आ रहे थे। सीएम ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुआवजा देने का ऐलान किया है।  

झांसी के मऊरानीपुर मार्ग पर स्थित राजापुर बड़वार मोड़ पर रविवार की शाम करीब सात बजे डीसीएम ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो सवार 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। ऑटो सवार लोग खेड़ी खड़ौरा में स्थित माता मंदिर में पूजन कर वापस अपने गांव रानापुरा आ रहे थे।

एक परिवार के 8 लोगों की मौत 
 सूचना के अनुसार टोड़ी फतेहपुर के गांव रानापुरा निवासी धनीराम (55) पुत्र उल्ले, सीमा (26) पत्नी सुनील, सुनील (28) पुत्र धनीराम, अनीता (21) पत्नी रोहित, रोहित (25) पुत्र मुन्नालाल, गोविंद (18) पुत्र मुन्नालाल, शिल्पी (20) पुत्री मुन्नालाल, किशोरी (50) पुत्र धन्नू, पुष्पा पत्नी मुन्नालाल, धनकू पत्नी पुष्पेंद्र, मनीष पुत्र खुंदेलाल, धूराम पुत्र भग्गी, नीरज पुत्र श्रीफल व सुनील का एक साल का बेटा एक ऑटो में सवार होकर नजदीक के खेड़ी खड़ौरा गांव के माता मंदिर में पूजन अर्चना के लिए गए थे। शाम को वे ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे उसी समय तेज रफ्तार डीसीएम ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में धनीराम, सीमा, सुनील, अनीता, रोहित समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

सीएम ने जताया दुःख, किया मुआवजा देने का ऐलान 
हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है कि यह घटना बेहद दुःख और ह्रदय विदारक है। वह इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो- दो लाख व घायलों को पचास- पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका