भीषण गर्मी के बीच टूटा कई साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार 45 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ लखनऊ का तापमान

Published : Apr 30, 2022, 03:31 PM IST
भीषण गर्मी के बीच टूटा कई साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार 45 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ लखनऊ का तापमान

सार

राजधानी में भीषण गर्मी के बीच 23 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अप्रैल में पहली बार तापमान 45 डिग्री के पार हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मई से कुछ राहत मिलने के आसार है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी और हीटेवेव से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा बल्कि गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा। ऐसा लग रहा है इस बार तापमान पिछले सारे पुराने रिकॉर्डो को तोड़ देगा। कुछ ऐसा ही हुआ राजधानी में। लखनऊ में शुक्रवार को पारे ने ऐसी छलांग लगाई कि अप्रैल में गर्मी का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अप्रैल में पहली बार लखनऊ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। साल 2022 से पहले ऐसा 1999 में अप्रैल के माह में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम पारा भी सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भीषण गर्मी और लू से उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। एक हफ्ते से मौसम की जो तल्खी जारी थी, उसमें थोड़ी नरमी के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रविवार से मौसम रुख बदल लेगा। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के कई जिलों में अंधड़ और फिर बारिश का अनुमान लगाया गया है. ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आएगी और लू से निजात मिल सकेगी। 

मौसम विभाग के जानकारों ने बताई यह बात
राजधानी स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि कई जिलों में 1 मई को अंधड़ जाने का अनुमा है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर अप्रैल में पानी तो बरसता है लेकिन इस बार अप्रैल सूखा ही रह जाएगा। साथ ही कहीं-कहीं बारिश के भी अनुमान है। राज्य में अभी तक जो तपिश चल रही थी उससे थोड़ी तो राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुमानसार एक मई को आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़ और झांसी के साथ-साथ आसपासे के जिलों में भी धूलभरी आंधी चल सकती है। तो वहीं पूर्वी यूपी के जिलों में भी धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉक्टर सीएम नौटियाल कहते हैं कि बीते 30 साल में अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। इस वर्ष अप्रैल में दिन का पारा 45.1 डिग्री पहुंच गया। यानी अधिकतम औसत तापमान से 7 डिग्री अधिक है। ‌

बांदा राज्य का सबसे गर्म जिलों में हुआ शामिल 
बता दें कि यूपी के कई शहरों में गर्मी नित नए रिकार्ड कायम कर रही है। देश के सबसे गर्म स्थानों में उत्तर प्रदेश के शहर सबसे ऊपर हैं। 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शनिवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, रायबरेली में 45.4, वाराणसी में 45 डिग्री सेल्सियस व सोनभद्र में 45 डिग्री रहा।। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। 

सहारनपुर को सुरक्षित ठिकाना समझते हैं बांग्लादेशी, स्थानीय पुलिस से लेकर खुफिया विभाग तक को नहीं लगती है भनक

आजम खान के खिलाफ जया प्रदा की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया खारिज, जानिए क्या था पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका