भाई की साली करती थी प्यार, शादी से किया इंकार तो मार डाला

Published : May 27, 2020, 01:55 PM IST
भाई की साली करती थी प्यार, शादी से किया इंकार तो मार डाला

सार

मृतका की बड़ी बहन की माने तो छोटी बहन देवर से शादी करने को तैयार नहीं थी। इसी से उसका देवर नाराज चल रहा था। जिसके बाद उसने मंगलवार देर रात कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या के 6 घंटे बाद भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

जौनपुर (Uttar Pradesh) । भाई के साली ने शादी से इंकार किया तो उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। लेकिन, अभी तक तहरीर न मिलने पर पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं किया गया है। यह घटना जलालपुर थाना के हीरापुर गांव की है।

यह है पूरा मामला
युवती बहन के देवर हरिशंकर से चोरी छिपे प्यार करती थी। दोनों के बीच के संबंध की जानकारी परिजनों को भी थी। परिवार के सभी लोग शादी के लिए राजी भी थे। लेकिन, प्रेमिका शादी के लिए तैयार नहीं थी। 

बहन ने सुनाई ये कहानी
मृतका की बड़ी बहन की माने तो छोटी बहन देवर से शादी करने को तैयार नहीं थी। इसी से उसका देवर नाराज चल रहा था। जिसके बाद उसने मंगलवार देर रात कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या के 6 घंटे बाद भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है, लेकिन हत्या की वजह की जांच की जा रही है। फिलहाल एसपी सिटी मौके पर पहुंचे हैं।


 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Class 10th 12th Result 2026: आज कभी भी आ सकता है यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट, डिजीलॉकर पर बड़ा इशारा, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर CM योगी का बड़ा अभियान, लखनऊ से महिला आरक्षण समर्थन की शुरुआत