विवाहिता को पीछे से मारी गई गोली, भाई बोला-नौकरानी की तरह रखते थे वो; दहेज नहीं हत्या की वजह

Published : Nov 05, 2019, 01:33 PM ISTUpdated : Nov 05, 2019, 01:38 PM IST
विवाहिता को पीछे से मारी गई गोली, भाई बोला-नौकरानी की तरह रखते थे वो; दहेज नहीं हत्या की वजह

सार

यूपी के फिरोजाबाद में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति के पर लगा है, जोकि फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिरोजाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के फिरोजाबाद में सोमवार देर शाम एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति के पर लगा है, जोकि फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला
मामला उत्तर कोतवाली के कैलाश नगर का है। यहां रहने वाले लोकेंद्र शर्मा की पत्नी कल्पना शर्मा (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी और पति फरार था। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई संजीव ने अपने जीजा लोकेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, उसका किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। पिछले कई सालों से वो मेरी बहन को जान से मारने की कोशिश कर रहा था। बहन को नौकरानी की तरह रखा जाता था। मौका पाकर अपने अन्य साथियों के साथ उसने बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। इस साजिश में कईं लोग शामिल हैं।

पुलिस ने जताई ये आशंका 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया, महिला की हत्या लाइसेंसी रायफल की गोली से की गई है। पति—पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है। हत्या के बाद से ही पति फरार है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा। घर में लगा सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है। महिला को पीछे से गोली मारी गई।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP : पूर्वांचल बना आर्थिक पावरहाउस, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी में बड़ी भूमिका
मां के प्रेमी ने दो मासूमों को नाले में फेंका-ज़ेप्टो डिलीवरी बॉय ने बचाई जान, कैसे खुला राज?