एक हादसे ने छीन लिया पूरा परिवार, बची सिर्फ बेटी

Published : Jul 30, 2019, 12:30 PM ISTUpdated : Jul 30, 2019, 12:33 PM IST
एक हादसे ने छीन लिया पूरा परिवार, बची सिर्फ बेटी

सार

थाना नगला खंगर क्षेत्र में डिवाइडर से टकराई इंजीनियर की इनोवा कार। तीन लोगों की मौके पर ही मौत। घायल बेटी को सैफई के अस्पताल में कराया गया भर्ती। मृतक की गाड़ी से 33 लाख 94 हजार 335 रुपए का मिला कैश। 

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। विगत छह माह के अंदर करीब एक दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं और बहुत लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। हादसों की वजह, ओवर स्पीड बताई जाती है। एक्सप्रेस-वे पर एक और एक्सीडेंट का मामला सामने आया है जिसमें लखनऊ की ओर जा रही एक कार का एक्सीडेंट हो गया। कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इंजीनियर पति समेत पत्नी और बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। गाड़ी से पुलिस को 33 लाख 94 हजार 335  कैश भी बरामद हुआ है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने स्थिति संभाली।


घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी को ड्राइव कर रहे रतन प्रकाश, उनकी पत्नी शिल्पी और बेटे रित्विक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी राखी बुरी तरह घायल अवस्था में पुलिस को मिली। पुलिस ने उसे सैफई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।  
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
बारात पहुंची, तभी पुलिस लेकर आ गई गर्लफ्रेंड... फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया