मथुरा विधानसभा सीट रिजल्ट अपडेट 2022: योगी के दिग्गज मंत्री श्रीकांत शर्मा बंपर बढ़त की ओर

यूपी के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) यहां से मौजूदा विधायक हैं। श्रीकांत शर्मा का जन्म 1 जुलाई 1970 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम राधा रमन शर्मा और माता का नाम शारदा देवी था। मथुरा में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद श्रीकांत शर्मा ने दिल्ली के पीजीडीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2022 4:04 AM IST / Updated: Mar 10 2022, 08:44 PM IST

मथुरा. धर्म नगरी के नाम से मशहूर मथुरा (Mathura Seat) का उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम योगदान रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूपी के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा (Shrikant Sharma) यहां से मौजूदा विधायक हैं। पार्टी ने उनके ऊपर एक बार फिर से भरोसा जताया है और 2022 में उन्हें एख बार फिर से टिकट दिया है।  मथुरा विधानसभा सीट पर पहले चरण में वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 10 फरवरी को वोट डाले गए थे। मथुरा विधानसभा सीट पर 2002 से 2017 तक 15 साल कांग्रेस का कब्जा रहा। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP के श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस से यह सीट BJP के पाले में डाल दी थी।

श्रीकांत शर्मा का जन्म 1 जुलाई 1970 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम राधा रमन शर्मा और माता का नाम शारदा देवी था। मथुरा में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद श्रीकांत शर्मा ने दिल्ली के पीजीडीएवी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया। श्रीकांत शर्मा बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन, समय के साथ-साथ उनकी रूचि सामाजिक मुद्दों और राजनीतिक मामलों में बढ़ गई। यही वजह रही कि उन्होंने राजनीति विज्ञान में ही ग्रेजुएशन भी किया। 

Latest Videos

श्रीकांत शर्मा ने अपने कॉलेज टाइम में एबीवीपी जॉइन करने के साथ ही राजनीतिक सफर की शुरुआत की। दिल्ली विधानसभा चुनाव 1993 में बीजेपी ने उन्हें कई अहम जिम्मेदारी दीं। साल 2012 में उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुए चुनाव में उन्होंने मीडिया प्रबंधन का कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्हें साल 2014 में हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में भी मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी उठाई। श्रीकांत शर्मा के कुशल राजनीतिक प्रबंधन को देखते हुए तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जुलाई 2014 में उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय मीडिया सेल की अहम जिम्‍मेदारी दी। 2017 के विधानसभा चुनाव में श्रीकांत शर्मा को मथुरा विधानसभा सीट से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया और वो जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे औऱ योगी कैबिनेट में मंत्री बने। 

कितनी संपत्ति के मालिक हैं श्रीकांत शर्मा
चुनाव आयोग को सौंपे गए शपथ पत्र में श्रीकांत शर्मा ने अपनी कुल संपत्ति 1.2 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें 40.7 लाख रुपए की चल संपत्ति और 82 लाख रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। उनके खिलाफ किसी भी तरह का कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 

कौन-कौन है मैदान में
भाजपा- श्रीकांत शर्मा
कांग्रेस-प्रदीप माथुर
बसपा- एस के शर्मा
SP-RLD गठबंधन- देवेंद्र अग्रवाल

UP Chunav 2022 Result: योगी के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से मैदान में हैं भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर, जानें रिजल्ट

UP Chunav 2022 Result: विपक्ष पर हमलावर हुए केशव प्रसाद, कहा- जनता जीत रही गुंडागर्दी हार रही

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री