मथुरा: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका की बहन बोली- 'पति और जेठ मिलकर करते थे मारपीट'

Published : Jun 16, 2022, 12:49 PM IST
मथुरा: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका की बहन बोली- 'पति और जेठ मिलकर करते थे मारपीट'

सार

 मथुरा (mathura) जिले में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह सुबह शव देखकर परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (mathura) जिले में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह सुबह शव देखकर परिवार और इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मायके वालों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लेकर उसे पूछताछ शुरू कर दी है। 

मृतका की बहन बोली- ससुराल में होता था उत्पीड़न
पूरा मामला मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव भीम का है। जहां बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता का शव ने फंदे लटका मिला। मायके वालों ने मृतका के पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की बहन रानी ने बताया कि वह झांसी के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार वृंदावन में रहता है। आरोप लगाया कि ससुराल में उसकी बहन का उत्पीड़न हो रहा था। पति लक्ष्मण, जेठ और दो ननद मिलकर रचना को पीटते थे। इन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है।

पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ब्रजेश सिंह और मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के पति लक्ष्मण को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक रामशंकर गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

तंत्रमंत्र के चलते पति ने पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने बनाया बड़ा प्लान

नवविवाहिता ने की आत्महत्या तो ससुर हुआ गिरफ्तार, मृतका के परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

शादी के एक साल बाद फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, इतनी बड़ी नहीं थी वजह
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!