मथुरा: प्राचीन स्थल का निरीक्षण करने गए कर्मचारी ने नाग बनकर शुरू किया खेल, हाथ जोड़कर अफसर करने लगे विनती

Published : Sep 08, 2022, 10:58 AM ISTUpdated : Sep 08, 2022, 11:07 AM IST
मथुरा: प्राचीन स्थल का निरीक्षण करने गए कर्मचारी ने नाग बनकर शुरू किया खेल, हाथ जोड़कर अफसर करने लगे विनती

सार

वृंदावन के समीप राजपुर बांगर गांव में प्राचीन स्थल पर नगर निगम के कर्मचारी ने खुद को नाग बताकर जमीन पर झूमना शुरूकर दिया। उसने प्राचीन स्थल से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी। जिसके बाद उससे अनुमति लेने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद अजीब और हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। मथुरा के वृंदावन के समीप एक गांव राजपुर बांगर में स्थित एक प्राचीन स्थल पर नगर निगम की टीम कब्जा लेने गई थी। इस दौरान नगर निगम का एक कर्मचारी मौके पर अजीब सी हरकतें करने लगा। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। नगर निगम कर्मचारी वहां जमीन पर बैठ गया और हाथ से नाग का फन बना लिया। इसके बाद वह कर्मचारी वहां पर बैठकर झूमने लगा और अधिकारियों से कहने लगा कि प्राचीन स्थल के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। कर्मचारी ने कहा कि बदला अच्छी बात है लेकिन उसके निवास स्थान के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए और ना ही स्थल की प्राचीनता को बदला जाए।

नाग बन कर्मचारी जमीन पर लगा झूमने
कर्मचारी को इस तरह की हरकत करते देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद कर्मचारी ने अधिकारियों को बताया कि नाग-नागिन के रूप में उसका इस प्राचीन स्थल में कई वर्षों से वास है। जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कर्मचारी से हाथ जोड़कर काम शुरू करने का निवेदन किया है। कर्मचारी के अनुमति देने के बाद वहां से अतिक्रमण हटाया गया। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई। वृंदावन के समीप बसे राजपुर बांगर में एक प्राचीन स्थल है। अभिलेखों में इस प्राचीन स्थल का बावड़ी के नाम से उल्लेख मिलता है। बताया जाता है कि यह स्थल हजारों साल पुराना है। इसलिए नगर निगम प्राचीन स्थल का सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। 

अधिकारी भी हुए हैरान
जब बीते बुधवार को नगर निगम की टीम स्थान को कब्जामुक्त कराने पहुंची तो निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अजीब हरकतें करने लगा। जिसे देख सभी सकते में आ गए। कर्मचारी अचानक से हाथों को नाग के आकार में बनाकर झूमने लगा। जिसे देख अधिकारी भी आश्चर्यचकित हो गए। वह कर्मचारी स्वयं को नाग-नागिन बता रहा था। उसकी हरकतें देख टीम ने मौके पर हो रही कार्रवाई को रोक दिया और उससे काम करने की अनुमित मांगी गई। बताया जा रहा है कि जब कर्मचारी सामान्य हुआ तो कार्रवाई आगे बढ़ाई गई।

मथुरा: राधा रानी मंदिर में बरकरार रही 5000 साल पुरानी परंपरा, महिला सेवादार को नहीं मिला पूजा का अधिकार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!