मथुरा: बेटी वामिका संग ब्रज के रंग में रंगे दिखे विराट-अनुष्का, हाथ जोड़-माथा टेक लिया संतो का आशीर्वाद

Published : Jan 06, 2023, 04:01 PM IST
मथुरा: बेटी वामिका संग ब्रज के रंग में रंगे दिखे विराट-अनुष्का, हाथ जोड़-माथा टेक लिया संतो का आशीर्वाद

सार

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका संग दो दिन की धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करोली और संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम पहुंचे। कपल का धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रहा।

 

मथुरा: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ दो दिन की धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान वह पूरी तरह से बृज के रंग में रंगे दिखाई दिए। बता दें कि पहले दिन विराट और अनुष्का ने बाबा नीम करोली के आश्रम में दर्शन किए। कुटिया में दोनों ने ध्यान लगाया। उन्होंने बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल ग्रहण किया। इसके बाद बीते गुरुवार को विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका संग संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया।

बेहद गोपनीय रहा धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम 
बता दें कि प्रेमानंद गोविंद शरण के शिष्यों ने दोनों को श्रीजी की प्रसादी माला और अंगवस्त्र भेंट किया। वहीं वामिका को प्रसाद रूपी माला पहनाई। जिसके बाद विराट-अनुष्का ने सत्संग भी सुना। जिस तरह  विराट-अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। उसी तरह से उनका धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बेहद गोपनीय रहा। वृंदावन से जाने के बाद कपल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गुरुवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ सुबह लगभग पांच बजे वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। 

भक्ति में सराबोर दिखे विराट-अनुष्का
आश्रम में मौजूद शिष्यों ने प्रेमानंद गोविंद शरण को जानकारी दी कि विराट कोहली भारतीय क्रिकेटर और अनुष्का शर्मा फिल्म अभिनेत्री हैं। जिसके बाद प्रेमानंद गोविंद शरण ने उन्हें बैठने और शिष्यों से प्रसादी माला व अंगवस्त्र भेंट करने के लिए कहा। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने राधारानी की प्रसाद रूपी चुनरी ओढ़ी। संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में विराट और अनुष्का भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। वहीं एक घंटे तक आश्रम में सत्संग सुनने के बाद दोनों वापस होटल चले गए। बता दें कि विराट-अनुष्का हैलीपैड से पवनहंस आए थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों संग फोटो भी खिंचवाई। जिसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली रवाना हो गए।

बांके बिहारी मंदिर: संकरी गलियों को चौड़ा करने का प्लान, डीएम ने बनाई 8 सदस्यीय समिति

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट