मऊ चुनाव 2022 रिजल्ट: सपा के खाते में आईं तीन सीटें, भाजपा को मिली एक ही सीट

मऊ, मधुबन (MADHUBAN), मुहम्मदाबाद गोहना(MUHAMMADABAD-GOHNA-SC) और घोसी (Ghosi) हैं। यहां के इतिहास में अब तक कोई महिला विधायक नहीं बनी। यहां मुस्लिम आबादी का बड़ा प्रभाव है, जो विभिन्न पार्टियाों की जीत-हार पर असर डालती है।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 6:17 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 11:10 PM IST

लखनऊ। मऊ, मधुबन (MADHUBAN), मुहम्मदाबाद गोहना( MUHAMMADABAD-GOHNA-SC) और घोसी (Ghosi) हैं। यहां के इतिहास यानी 1952 से लेकर अब तक कोई महिला विधायक नहीं बनी। जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या  16,94,940 है। इनमें पुरुष मतदाता-9,01,587 और महिला मतदाता- 7,93,266 हैं।

 MAU Election Result  2022: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से चुनाव अब्बास अंसारी जीते। बसपा के मुख्तार अंसारी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र राजभर को 8698 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां अनुसूचित जाति और मुस्लिम वोटों की तादाद सबसे अधिक है। यहां करीब 1.15 लाख मुस्लिम, जबकि 1.20 लाख अनुसूचित जाति के वोटर हैं। यहां भाजपा से अशोक कुमार सिंह, बसपा से भीम, जबकि कांग्रेस से माधवेंद्र बहादुर सिंह चुनाव मैदान में थे।

Latest Videos

 MADHUBAN Election Result 2022: बीजेपी की जीत। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 47.69 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भाजपा के राणा रंधीर सिंह ने राष्‍ट्रीय जनता दल के मदन प्रसाद सिंह को 5878 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां भाजपा से राम विलास चौहान, बसपा से नीलम सिंह कुशवाह, कांग्रेस से अमरेश चंद्र पांडेय और सपा से उमेश पांडे मैदान में थे। यहां विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव लड़े भरत सिंह पर सबसे अधिक 5 आपराधिक केस दर्ज हैं।

 MUHAMMADABAD Election Result 2022: समाजवादी पार्टी की जीत। विधानसभा सीट रिजल्ट अपडेट-2017 में कुल 34.70 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के श्रीराम सोनकर ने बसपा के राजेन्द्र कुमार को 538 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां से सपा से राजेंद्र कुमार, भाजपा से पूनम सरोज, बसपा से धर्म सिंह और कांग्रेस से बनवारी राम चुनाव मैदान में थे। राजेंद्र कुमार पर 2, जबकि धर्म सिंह पर 1 क्रिमिनल केस दर्ज है।

 Ghosi  Election Result 2022: सपा के दारा सिंह चौहान जीते। विधानसभा सीट रिजल्ट अपडेट-पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 31.00 प्रतिशत वोट पड़े थे। भाजपा के विजय कुमार राजभर ने स्वतंत्र उम्मीदवार सुधाकर सिंह को1773 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां भाजपा से विजय कुमार राजभर, सपा के दारा सिंह चौहान, कांग्रेस की प्रियंका और बसपा के वसीम इकबाल चुनाव मैदान में थे। दारा सिंह चौहान पर सबसे अधिक 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व