मायावती ने फिर साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, कहा- यूपी में पीड़ितों से मिलना राजनैतिक स्वार्थ

Published : Jan 02, 2020, 10:45 AM IST
मायावती ने फिर साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, कहा- यूपी में पीड़ितों से मिलना राजनैतिक स्वार्थ

सार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मायावती ने प्रियंका गांधी द्वारा CAA हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने को राजनैतिक स्वार्थ बताया है

लखनऊ(Uttar Pradesh ). बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मायावती ने प्रियंका गांधी द्वारा CAA हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने को राजनैतिक स्वार्थ बताया है। मायावती ने राजस्थान के कोटा में 100 से अधिक बच्चों की मौत को वहां की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं मायावती ने प्रियंका गांधी द्वारा कोटा में पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात न करने पर भी सवाल उठाया है। 

बसपा सुप्रीमो  मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी से सवाल किया है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान के कोटा में पिछले एक महीने में इलाज में खामियों के कारण 100 से अधिक बच्चों की मौत गई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी तंज कसा है। 

यूपी में पीड़ितों से मिलना राजनैतिक स्वार्थ 
मायावती ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी से सवाल किया है कि राजस्थान के कोटा में 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई। वहां कांग्रेस की सरकार है ऐसे में इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस सरकार की है। प्रियंका गांधी यूपी में तो पीड़ित परिवार से मिल रही हैं लेकिन राजस्थान में जिन माओं की गोद उजड़ गई उनसे मुलाकात करने नहीं गईं। ऐसे में यूपी में ये  प्रियंका गांधी का राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी के जनता को इससे सतर्क रहना है। 

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का इस मामले में चुप्पी साधना बेहद निंदनीय 
मयावती ने राजस्थान की घटना पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि राजस्थान के कोटा में 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई। वहां कांग्रेस की सरकार है इसलिए इस घटना में पूरी जिम्मेदारी सरकार की है। जो अभी तक बिलकुल उदासीन बनी हुई है। इस मामले में कॉंग्रेस के शीर्ष नेतृत्व खासकर महिला राष्ट्रीय महासचिव की चुप्पी बेहद निंदनीय है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida-Greater Noida से गंगा एक्सप्रेसवे तक सफर होगा आसान, 45 मिनट में मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल