मेरठ: 6 दिन बाद कब्र से निकाली गई विवाहिता की लाश, रोते हुए पिता बोले- सउदी की लड़की चल रहा दामाद का अफेयर

Published : Dec 04, 2022, 04:16 PM IST
मेरठ: 6 दिन बाद कब्र से निकाली गई विवाहिता की लाश, रोते हुए पिता बोले- सउदी की लड़की चल रहा दामाद का अफेयर

सार

यूपी के मेरठ में विवाहिता की मौत के 6 दिन बाद कब्र से शव को निकाला गया है। मृतका के पिता ने बेटे के ससुराल वालों और दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि 1 करोड़ न देने पर बेटी को मार दिया है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले में एक विवाहिता की फिल्मी स्टाइल में मौत हो गई। पहले निकाह फिर 1 करोड़ के दहेज के लिए विवाहता के साथ मारपीट शुरू होकर कहानी सउदी तक पहुंचती है। बताया जा रहा है कि विवाहिता के शौहर का सउदी की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दहेज में 1 करोड़ इसलिए मांगे जा रहे थे क्योंकि शौहर को सउदी में अपनी प्रेमिका के साथ रहना था। इसलिए वह पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी देता था। वहीं बीते 29 नवंबर को विवाहिता नसरीन के पिता के पास ससुराल की ओर से फोन जाता है। इस दौरान बताया जाता है कि नसरीन की तबियत खराब है और उसकी सांसे नहीं चल रही हैं।

11 साल पहले किया था बेटी का निकाह
जब तक मायके वाले बेटी के पास पहुंचते हैं, उससे पहले नसरीन की मौत हो जाती है। इसके बाद मृतका का पिता न्याय की गुहार मेरठ SSP से लगाता है। SSP के आदेश के बाद विवाहिता का शव आज यानि कि रविवार को कब्र से निकाला गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। नसरीन के पिता शफीकुद्दीन ने रोते हुए पुलिस को बताया कि 11 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी का निकाह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र हुमायूं नगर के रहने वाले आमिर से किया था। शादी में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही बेटी का फोन आने लगा। नसरीन ने अपने पिता को बताया था कि ससुराल वाले उसे कम दहेज मिलने की बात कहकर परेशान करते हैं।

ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे परेशान
नसरीन ने पिता को बताया था कि ससुराल वाले धमकी देते हुए कहते हैं कि शौहर आमिर का दूसरी लड़की से निकाह करा देंगे। वहीं समय बीतने के साथ ही नसरीन और आमिर के दो बच्चे हुए। लेकिन इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। जब वह मायके वालों को परेशानी बताती तो उसे आश्वासन देकर शांत करा दिया जाता था। शफीकुद्दीन ने बताया कि 29 नवंबर को दामाद आमिर ने फोन कर कहा कि नसरीन की तबियत खराब हो गई है और उसे सांस नहीं आ रही है। जब मायके वालों वहां पहुंचे तो सामने बेटी मरी पड़ी थी। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों और दामाद आमिर ने मिलकर उनकी बेटी का कत्ल किया है। इस दौराम मृतका के पिता ने दामाद पर विदेशी महिला से अवैध संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। 

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
शफीकुद्दीन ने बताया कि बेटी ने उन्हें बताया था कि दामाद का किसी और महिला से संबंध चल रहा है। जिस कारण घर में आए दिन विवाद होता रहता था। वहीं आमिर नसरीन को तीन तलाक की धमकी भी दे चुका था। पिता के मुताबिक, आमिर चाहता था कि नसरीन उसे छोड़कर चली जाए। इस दौरान उसने भी विदेश जाने की तैयारी शुरूकर दी थी। आमिर ने अपना पासपोर्ट बनवा लिया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि विदेश जाने के लिए दामाद उनकी बेटी से 1 करोड़ रूपए और कार लाने का दबाव बना रहा था। जब नसरीन ने उसका विरोध किया तो उसने धमकी देते हुए कहा कि पैसे नहीं मिलने पर वह उसे जान से मार देगा। वहीं सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कब्र से निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी और सास ने युवक के पैर में रस्सी बांधकर घसीटा, कपड़े उतारकर डंडों से पीटा, वीडियो को देख दंग रह गए लोग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अय्याशी में डूबी बीवी ने Valentine Week में पति को मार डाला, 2 दिन तक लाश के साथ की हद पार
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस