मेरठ: परिवार की महिला से थे पति के संबंध, विरोध करने पर करवाचौथ से एक दिन पहले पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत

Published : Oct 13, 2022, 03:07 PM IST
मेरठ: परिवार की महिला से थे पति के संबंध, विरोध करने पर करवाचौथ से एक दिन पहले पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत

सार

यूपी के मेरठ में एक विवाहिता महिला को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी के पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। जिसका विरोध करने पर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। 

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक विवाहिता को जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतका प्रियंका के मायके वालों का आरोप है कि बेटी के पति के परिवार की किसी एक महिला से अवैध संबंध थे। उसका विरोध करने पर प्रियंका के पति ने उसकी हत्या कर दी। मायके वालों ने कहा कि इसके अलावा उनकी बेटी को दहेज के लिए भी परेशान किया जा रहा था। जब प्रियंका के घरवालों ने काफी देर तक हंगामा किया तो पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की। 

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि प्रियंका मूलरूप से बागपत के पुराना कस्बा कुम्हारान की रहने वाली थी। करीब पांच साल पहले उसके शादी देहलीगेट क्षेत्र के जत्तीवाड़ा निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। नरेंद्र बुढ़ाना में बिजली विभाग में क्लर्क हैं। प्रियंका की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके वाले मेरठ पहुंचे। मृतका की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही लगातार दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच में इस मामले को लेकर कई बार बातचीत की गई तो यह मामला निपट गया था। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र का परिवार की एक महिला के साथ संबंध हैं। इसलिए प्रियंका अपने पति का विरोध करती थी। मृतका प्रियंका की मां रेखा के अनुसार, बुधवार को पड़ोसियों ने उन्हें फोनकर जानकारी दी कि उनकी बेटी को जहर दे दिया गया है। उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर ससुराल वाले उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर वहां से चले गए। जब प्रियंका के मायके वाले अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका को जहर देकर मारा गया है। इंस्पेक्टर देहली गेट ऋषिपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले कीजांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मामले की कार्रवाई की जाएगी। 

मेरठ: मौलाना फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ बच्चों को संस्कृत में सुनाते है श्लोक, नाम के आगे लगाते है चतुर्वेदी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद शव से लगवाया अंगूठा, वीडियो ने मचाई सनसनी