मेरठ: मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या, 2 दिन पहले ही घर से आई थी वापस

Published : Jul 06, 2022, 01:12 PM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 05:07 PM IST
मेरठ: मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या, 2 दिन पहले ही घर से आई थी वापस

सार

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मोनिका दुबे दो दिन पहले ही अपने घर प्रयागराज से वापस आई थीं। उन्होंने किन वजहों से आत्महत्या की इसकी पड़ताल में थाना मेडिकल क्षेत्र की पुलिस जुटी हुई है। 

मेरठ: लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह वारदात मंगलवार की देर रात सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनिका दुबे नाम की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी लगाई। वह रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट की सेकंड ईयर की छात्रा थी। मोनिका दुबे विवाहिता है और 2 दिन पहले ही अपने घर प्रयागराज से लौटकर मेरठ पहुंची थीं। वापस आने के बाद ही उन्होंने इलाहाबाद वापस मेरठ में सुसाइड किया। हालांकि इस वजह के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

डॉ. आसिफ का फोन न उठने पर लगा पता 
यह घटना मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से सामने आई। यहां छात्रा के सुसाइड करने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी आनन-फानन में पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मोनिका के इस कदम का पता उस समय चल सका जब साथ पढ़ रहे डॉ. आसिफ ने उन्हें फोन किया। फोन न उठने पर पीजी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से कहा गया कि वह जाकर देखे। जब छात्राएं वहां पहुंची तो देखा कि उनका शव फंदे से लटक रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
आपको बता दें कि छात्रा ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने गेट को तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मृतक मोनिका दुबे के परिचित और उनके पति से भी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने किन वजहों से सुसाइड किया। इस बीच पुलिस की टीम मेडिकल कॉलेज में भी पूछताछ में जुटी हुई है। 

आगरा सामूहिक आत्महत्या: 15 साल पहले किया था प्रेम विवाह, घर में फंदे से लटकता मिला पति-पत्नी और बेटी का शव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार का मिशन रोजगार: बांदा में 193 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी
लखपति दीदियों को करोड़पति बनाने की दिशा में योगी सरकार का बड़ा कदम