मेरठ में माता-पिता के सामने शादीशुदा महिला को किडनैप कर ले गए कार सवार, इस एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Published : Sep 26, 2022, 01:33 PM ISTUpdated : Sep 26, 2022, 01:40 PM IST
मेरठ में माता-पिता के सामने शादीशुदा महिला को किडनैप कर ले गए कार सवार, इस एंगल से जांच में जुटी पुलिस

सार

यूपी के मेरठ जिले में बस अड्डे पर अपने माता-पिता के साथ खड़ी एक महिला को कार सवार अगवा कर ले गया। इस दौरान पीड़िता के अभिभावक बेटी को छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। वहीं पुलिस इस मामले को प्रम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज और चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर रविवार शाम हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान माता-पिता की आखों के सामने कार सवार एक महिला को अगवा कर ले गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और माता-पिता से तहरीर लेकर जांच शुरू की। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। 

शादीशुदा महिला को कार सवार ने किया अगवा
इस घटना के बाद पुलिस ने युवक की तलाश करवाई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं युवती की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया गया। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला शादीशुदा है। उसके पति से उसका विवाद चल रहा है। लिसाड़ी गेट की रहने वाली महिला अपने माता-पिता के साथ रात के समय रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी दौरान कार सवार उसे अगवाकर ले गए। 

पुलिस ने महिला के प्रेम-प्रसंग की जताई आशंका
महिला के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि कार में सवार काजीपुर निवासी एक युवक आया और महिला को उसके मां-बाप के सामने कार में जबरन बैठाकर ले गया। इस दौरान पीड़िता के अभिभावक उसे छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। लेकिन तबतक युवक ने अपनी कार को दौड़ा दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर सीओ कैंट रुपाली राय और सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरूकर दी। पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। युवक की तलाश के लिए एक टीम ने काजीपुर में भी दबिश दी है। सीओ ने बताया कि महिला को ले जाने वाला युवक उसका परिचित है। 

मोनू बनकर आरिफ ने महिला के साथ किया रेप, अश्लील वीडियो देख युवक का दोस्त भी बना दरिंदा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Lecturer Recruitment Exam 2026: 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, AI निगरानी में होंगे एग्जाम
GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में सरकारी प्लॉट खरीदने का मौका, 14 लाख से शुरू होगी कीमत