मेरठ पुलिस ने मांगा 18 कबाड़ियों की संपत्ति का ब्योरा, कई पर गैंगस्टर का मुकदमा

Published : Jun 22, 2022, 12:56 PM IST
मेरठ पुलिस ने मांगा 18 कबाड़ियों की संपत्ति का ब्योरा, कई पर गैंगस्टर का मुकदमा

सार

चोरी और लूट के वाहनों के अवैध कटान के मामले में पुलिस ने कई कबाड़ियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। इनकी संपत्ति को चिन्हिंत कर जब्त किया जाएगा। 

मेरठ: सोतीगंज के 18 कबाड़ियों की संपत्तियों के बारे जानकारी जुटाने में जुटी है। पुलिस ने एमडीए और कैंट बोर्ड के अधिकारियों को पत्र लिखे हैं। इस कबाड़ियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हैं। यह मुकदमा चोरी और लूट के वाहनों के अवैध कटान के मामले में दर्ज हुआ है। इनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। इसके बाद इनकी संपत्तियों को चिन्हिंत कर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में ही विवेचना कर रही लालकुर्ती पुलिस की ओर से यह विवरण मांगा गया है। पुलिस के अनुसार कबाड़ियों के बैंक खातों की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है। इनके खाते भी सीज किए गए हैं।

इन मामलों में दर्ज हुआ मुकदमा
गौरतलब है कि बीते 29 जुलाई 2021 को सदर बाजार पुलिस ने वाहनों के इंजन नंबर मिटाने और उनके कटाने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया था। इस बीच जब मामले की जांच हुई तो सोतीगंज के कबाड़ी जीशान उर्फ पव्वा, सलीम उर्फ टर्बो, मोहसीन, अफजाल, साजिद, सुहैल समेत 18 कबाड़ियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद मामले में लालकुर्ती पुलिस ने विवेचना और कार्रवाई शुरू की। तकरीबन दो माह पहले ही इन कबाड़ियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 14 कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही लालकुर्ती पुलिस की ओर से कबाड़ियों की संपत्ति जब्त करने की भी तैयारी शुरू कर दी गई थी।

संपत्ति की जुटाई जा रही जानकारी

मामले को लेकर लालकुर्ती इंस्पेक्टर अतर सिंह की ओर से अवगत करवाया गया कि अलग-अलग विभागों की ओर से पत्र भेज कबाड़ियों की संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसी के आधार पर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा सकेगी। इसी के साथ वांछित आरोपी निवासी साजिद, सलीम, अफजाल और मोहसीन की तलाश जारी है। अभी तक यह कबाड़ी गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।

यूपी बोर्ड के टॉप टेन मेधावियों से सीएम योगी ने आवास पर की मुलाकात

यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने में आ रही है दिक्कत तो इन अन्य तरीकों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल, तुरंत दिखेगा परिणाम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां