हाथ-पैर बांधकर मुंह में ठूसा कपड़ा, गला दबाया और फिर...2 घंटे तक तड़पती रही पत्नी, महिला को मरा समझकर भागा पति

यूपी के जिले मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर में रहने वाली एक महिला के पति ने हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इतना ही नहीं उसका गला भी दबाया। दो घंटे तक पत्नी तड़पती रही पर पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बच गई।

Asianet News Hindi | Published : Sep 13, 2022 4:39 AM IST

मेरठ: उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ में दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पत्नी के साथ क्रूरता भरा व्यवहार किया है। युवक ने पहले पत्नी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं युवक ने पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूस दिया और पत्नी के गले में फंदा डालकर मारने का भी प्रयास किया। इसके बाद महिला घंटों तक फर्श पर पड़ी रही। आरोपी पति पत्नी को मरा समझकर वहां से फरार हो गया। दो घंटे तक महिला जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही। बाद में पड़ोसियों की मदद से महिला की जान बच गई।

दो साल पहले ही हुई थी युवक-युवती की शादी
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के देहलीगेट थाना क्षेत्र का है। यहां के खैरनगर निवासी अशफिया (33 साल) की शादी 2 साल पहले लिसाड़ीगेट के अहमदनगर निवासी अब्दुल कादिर से हुई। अशफिया का पति शादी के बाद से ही तीन लाख रुपए दहेज लाने के लिए दबाव बना रहा था। इसकी वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहा। रोज-रोज के विवाद से परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई पर दो महीने पहले ही मायके वालों ने अशफिया को कादिर के साथ भेज दिया था। इसके बाद भी हैवान पति नहीं माना और पत्नी का मानसिक और शारीरिक शोषण करने लगा।

मां-बेटी ने दरवाजा खोलकर महिला की बचाई जान
दरअसल रविवार रात नौचंदी क्षेत्र के जैदीफार्म का वीडियो सामने आया है। यहीं पर महिला अपने पति कादिर के साथ किराए के मकान में रहती है। वायरल हुए इस वीडियो में महिला फर्श पर पड़ी नजर आ रही है। जिसमें महिला के दोनों हाथ पैर बंधे थे। इसके अलावा महिला के मुंह में कपड़ा ठूसा था और गले में चुनरी पड़ी थी। दो घंटे से तड़प रही महिला ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह दरवाजे के पास सरकते हुए पहुंची। महिला ने दरवाजा खटखटाया तो पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी ने दरवाजा खोला और उसके बाद चम्मच से पानी पिलाया गया।

पीड़ित महिला बोली- पति नहीं हैवान है
दोनों ने आसपास के लोगों को जानकारी देने के साथ पीड़ित महिला को आरटीओ ऑफिस के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की जान बच गई। पीड़ित महिला आशफिया ने बताया कि मेरा पति तीन लाख रुपए मांगता है। पीड़िता आगे कहती है कि रविवार की रात को मेरा हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे चिल्लाने की आवाज कमरे के बाहर न जाए। उसके पहले सिर सेल्फ में देकर मारा और फर्श पर गिर पड़ी। हैवान बने पति का ये सब करने पर मन नहीं भरा तो उसने लात-घूसे से बुरी तरह से पीटा। पीड़िता ने बताया कि मैं 2 घंटे तक तड़पती रही। वह पति नहीं हैवान है और उसके बाद मृत समझकर बाहर से दरवाजा बंद कर चला गया।

पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पीड़ित महिली की मां शायदा ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आगे बताया कि बेटी के साथ उसके पति कादिर और अन्य ससुराल के लोग मारपीट करते हैं। इसके अलावा सभी ने बेटी की हत्या करने का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी पति मृत समझकर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर नौचंदी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आरोपी पति कादिर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में पूरी बारात के सामने दूल्हे को बनाया गया मुर्गा, खाना खाने के अचानक हुई इस घटना से बदल गया माहौल

Share this article
click me!