यूपी के जिले मुजफ्फरनगर में दूल्हे की पोल खुलने पर ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। दरअसल पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया तो दूल्हे का राज खुल गया। उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने मुर्गा बनाकर दूल्हे की धुनाई कर दी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के लिए पहुंचे युवक की लड़की पक्ष ने खूब पीटा। बारात और दूल्हे को बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दरअसल लड़की वालों ने दूल्हे की पिटाई अपने पहले की शादी को छिपाने को लेकर की गई। जिसके बाद दूल्हे की हरकत की वजह से पंचायत बुलाई गई और उसमें उसको मुर्गा बनाया गया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो दिन पुरानी बताई जा रही यह वीडियो
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के बुढ़ाना के परसौली गांव का है। जहां दो दिन पहले यानी 10 सितंबर को शामली जिले के कांधला निवासी जहांगीर दूल्हा बन बारात लेकर आया था। इसी बीच दूल्हे की पहली पत्नी ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बारात को बंधक बनाकर दूल्हे की पिटाई करते हुए उसे मुर्गा बना दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है।

तीन लोगों के खिलाफ चालान कर भेजा जेल
दूल्हा जहांगीर तीसरा निकाह करने जा रहा था और यह बात लड़की पक्ष वालों को पता नहीं थी। दुल्हन के भाई का आरोप है कि इस जहांगीर की पहले से ही दो शादी हुई थी। उसने इस बात को छिपाकर बहन से तीसरी शादी करना चाह रहा था। इस मामले में पुलिस को शिकायत मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग का चालान कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण में जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम का कहना है कि यह घटना 10 सितंबर की है। एक युवक तीसरी शादी करने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वाद-विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक हो गई। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है।

शादी के बीच में आकर पहली पत्नी ने खोल दी पोल
दूसरी ओर दुल्हन के भाई वरिश का कहना है कि उसने अपनी बहन का रिश्ता कांधला में तय किया था और जिसने यह शादी तय करवाई थी उसने भी यह बात नहीं बताई कि युवक की दो शादी पहले ही हो चुकी है। बहन की शादी वाले दिन जब बारात आई और सभी लोगों ने खाना खा लिया तो तभी इसकी पहली पत्नी आ गई। दूल्हे की पहली पत्नी ने बताया कि इसकी दो शादी पहले ही हो चुकी है। महिला की बात सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। शादी की तैयारियों को लेकर जो खर्च आया इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने देने से भी मना कर दिया।

मुजफ्फरनगर के पेट्रोल पंप पर छूट गया 6 साल का बेटा, पुलिस के याद दिलाने पर आई परिवार को याद, जानें पूरा मामला