कुल्हाड़ी से मारकर अधेड़ की हत्या, विक्षिप्त व्यक्ति ने दिया घटना को अंजाम

Published : Mar 17, 2022, 06:27 PM IST
कुल्हाड़ी से मारकर अधेड़ की हत्या, विक्षिप्त व्यक्ति ने दिया घटना को अंजाम

सार

थाना तारुन अंतर्गत केवलापुर तकमीनगंज से यह वारदात सामने आई है। जहां के अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। इस वारदात को अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार विक्षिप्त अक्सर कुल्हाड़ी लेकर घूमता रहता था। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।  

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कुल्हाड़ी मारकर अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। घटना थाना तारुन के केवलापुर तकमीनगंज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति मृतक का पड़ोसी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह अक्सर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घूमता रहता है।

थाना तारुन अंतर्गत केवलापुर तकमीनगंज से यह वारदात सामने आई है। जहां के अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। इस वारदात को अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार विक्षिप्त अक्सर कुल्हाड़ी लेकर घूमता रहता था। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।  

मासूम से दुष्कर्म की वारदात भी आई है सामने 
आपको बता दें कि अयोध्या से एक और बड़ी वारदात सामने आई है।  हालांकि इस घटना के सामने आने के कुछ ही देर बाद पुलिस की ओर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म  की वारदात सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि देर रात ही घटना सामने आने के बाद कई टीमों का गठन किया गया। रात्रि में ही सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी राजन मांझी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने घटना को स्वीकार किया है और उसी की निशानदेही पर कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आरोपी टेंट लगाने आया था जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले में आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है। 

अयोध्या में भंडारे में टेंट लगाने आए युवक ने किया मासूम से दुष्कर्म, CCTV से मिले सुराग के बाद हुई गिरफ्तारी

राम की नगरी अयोध्या में खून से लथपथ मिली छह साल की मासूम, दुष्कर्म की आशंका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Uttar Pradesh Rains: यूपी में भारी बारिश का कहर, गोरखपुर में बाढ़ जैसे हालात, पेड़ गिरने से 4 की मौत
Ganga Expressway Accident: BJP MLA की SUV से सोनिक टोल के जलभराव तक, 8 PHOTOS-VIDEO में पूरी तस्वीर