लॉकडाउन में फंसे प्रवासी लौट रहे थे MP, सड़क हादसे में गई पति, पत्नी, बेटी सहित 7 की जान

Published : May 06, 2020, 08:06 AM ISTUpdated : May 06, 2020, 08:07 AM IST
लॉकडाउन में फंसे प्रवासी लौट रहे थे MP, सड़क हादसे में गई पति, पत्नी, बेटी सहित 7 की जान

सार

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी। पुलिस सात लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां उपचार के दौरान पांच की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी की हालत नाजुक बताई है। फिलहाल दोनों का उपचार किया जा रहा है।  

मथुरा (Uttar Pradesh) । एक डीसीएम ने टेम्पो को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया पुलिस के मुताबिक टेम्पो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के छतरपुर के निवासी हैं, जो लॉकडाउन के कारण मथुरा में फंसे हुए थे। उन्‍हें मौका मिला तो वह अपने घर के लिए निकल पड़े थे, हालांकि टेम्‍पो चालक मथुरा का बताया जा रहा है। यह हादसा मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के समीप हुआ। 

इन लोगों की गई जान
रामसखी पत्नी अशोक (36)
लक्ष्मी पत्नी रामरतन (35)
रोशनी पुत्री अशोक (15) 
राजू उर्फ कैलाश पुत्र मोहन लाल (18)
शिवरन उर्फ शिवम पुत्र मनीराम (18
रुचि पुत्री रामरतन (8)
टेंपो चालक मदनमोहन (30) 

मां बेटी की हालत नाजुक
इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई थी, पुलिस सात लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां उपचार के दौरान पांच की मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी पत्नी रामरतन (35) उनकी दो साल की बेटी मोहिनी की हालत नाजुक बताई है। फिलहाल दोनों का उपचार किया जा रहा है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी! वीडियो वायरल, आखिर क्या है पूरा मामला?
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी