15 साल के लड़के से शादी करना चाहती थी 16 साल की लड़की, इस वजह से खुद को लगा ली आग

Published : Jan 16, 2020, 05:10 PM IST
15 साल के लड़के से शादी करना चाहती थी 16 साल की लड़की, इस वजह से खुद को लगा ली आग

सार

प्रेमी के घरवालों ने शादी से मना क्या किया, नाबालिग लड़की ने खुद को ही आग लगा ली। मामला यूपी के फतेहपुर का है। करीब 70 फीसदी आग में झुलसी पीड़िता को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज कर प्रेमी की मां और पिता समेत 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फतेहपुर (Uttar Pradesh). प्रेमी के घरवालों ने शादी से मना क्या किया, नाबालिग लड़की ने खुद को ही आग लगा ली। मामला यूपी के फतेहपुर का है। करीब 70 फीसदी आग में झुलसी पीड़िता को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर छह लोगों पर केस दर्ज कर प्रेमी की मां और पिता समेत 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला
मामला औंग थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली निषाद बिरादरी की 16 साल की लड़की ने बुधवार सुबह अपने घर में खुद को आग लगा ली। परिजनों ने तुरंत ही आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया। लड़की ने मजिस्ट्रेट को बयान दिया है। उसने अपने बयाने में कहा, मैं पड़ोस में रहने वाले 15 साल के एक लड़के से तीन सालों से प्यार करती हूं। वो 9वीं क्लास में है। 7 जनवरी को मैं उससे मिलने गई थी, लेकिन मेरे परिवारवालों ने मुझे देख लिया। भाई ने प्रेमी पक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कही।

जब शादी की बात से मुकरी फैमिली
पीड़िता ने कहा, एक ही जाति के होने के कारण हमारी शादी के समझौते की बात उठने लगी। 13 जनवरी को पंचायत हुई। जिसमें बुधवार को शादी करने का वादा किया गया। लेकिन लड़के घरवालों ने बाद में मना कर दिया। मैंने उनको बहुत समझाने की कोशिश की, परिवार की बदनामी की दुहाई भी दी। लेकिन वो नहीं मानें। प्रेमी ने भी मुझसे कह दिया कि जाओ मर जाओ, हम निपट लेंगे। इसके बाद मैंने घर में खुद को आग लगा ली। 

पुलिस का क्या है कहना
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया- लड़की के बयानों के आधार पर लड़के के माता-पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राम मंदिर डोनेशन चोरी: आरोपी ने खोला वो 'सीक्रेट प्लान', CCTV से बचकर कैसे गायब होता था कैश?
Noida: हनीमून पर ही नई नवेली दुल्हन से ज्यादती, पति ने पार की क्रूरता की हदें