रेप के बाद नाबालिग पर केरोसिन छिड़क लगाई आग, IG ने कहा-रासुका के तहत होगी कार्रवाई

Published : Nov 22, 2019, 05:03 PM IST
रेप के बाद नाबालिग पर केरोसिन छिड़क लगाई आग, IG ने कहा-रासुका के तहत होगी कार्रवाई

सार

यूपी के संभल में नाबालिग के साथ रेप के बाद उसे जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 70 प्रतिशत शरीर आग में झुलस गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संभल (Uttar Pradesh). यूपी के संभल में नाबालिग के साथ रेप के बाद उसे जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 70 प्रतिशत शरीर आग में झुलस गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला
मामला संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग युवती को घर में अकेला पाकर पहले उसके साथ रेप किया। उसके बाद पुलिस से बचने के लिए उस पर केरोसिन डाल आग लगा दी, जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। 

आरोपी पर लगाई जाएगी रासुका
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी 70 प्रतिशत झुलस गई है। वहीं, आईजी रमित शर्मा ने कहा, आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!