15 साल के लड़के ने 4 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी को पकड़ने लगाई गई पुलिस की कई टीमें

Published : Feb 16, 2020, 02:27 PM IST
15 साल के लड़के ने 4 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी को पकड़ने लगाई गई पुलिस की कई टीमें

सार

यूपी के फिरोजाबाद में एक नाबालिग ने 4 साल की मासूम से दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी फरार है।

फिरोजाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के फिरोजाबाद में एक नाबालिग ने 4 साल की मासूम से दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी फरार है।

क्या है पूरा मामला 
मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली 4 साल की मासूम के पिता शनिवार सुबह काम पर चले गए थे। मां पूजा करने मंदिर गई थी। मासूम और उसका छोटा भाई घर में अकेले थे। इस बीच पड़ोस में रहने वाला 15 साल का नाबालिग वहां आया और मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

7वीं क्लास का छात्र है आरोपी 
मंदिर से लौटने पर जब बच्ची घर पर नहीं मिली तो मां ने खोजबीन शुरू की। लोगों ने बताया कि वो पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ गई थी। महिला उसके घर पहुंची तो नाबालिग वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया, मासूम का मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों को लगाया गया है। आरोपी सातवीं क्लास का छात्र है, जोकि फरार है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर
AI Revolution: अब तहज़ीब नहीं, AI से पहचाना जाएगा लखनऊ! योगी सरकार का बड़ा टेक प्लान