कोर्ट ने कहा- आदमी नहीं राक्षस है ये, आखिरी सांस तक जेल में बंद रखने की सुनाई सजा

यूपी के आगरा में ढेढ़ साल की मासूम के साथ रेप करने वाले दोषी को कोर्ट ने आखिरी सांस तक जेल में रखने की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने कहा, यह आदमी नहीं राक्षस है। डेढ़ साल की मासूम तो खिलौने की तरह है। उससे ऐसा घिनौना काम करने वाला राक्षस ही हो सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 29, 2019 7:54 AM IST / Updated: Nov 29 2019, 02:44 PM IST

आगरा (Uttar Pradesh). यूपी के आगरा में ढेढ़ साल की मासूम के साथ रेप करने वाले दोषी को कोर्ट ने आखिरी सांस तक जेल में रखने की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने कहा, यह आदमी नहीं राक्षस है। डेढ़ साल की मासूम तो खिलौने की तरह है। उससे ऐसा घिनौना काम करने वाला राक्षस ही हो सकता है। इसे समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं और न ही ये मनुष्य कहलाने लायक है। इसने पूरी मानवता को शर्मसार किया है। इसे आखिरी सांस तक जेल में बंद रखा जाए।

क्या है पूरा मामला
मलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाला शख्स ठेला लगाकर चाउमीन बेचने का काम करता है। 24 मार्च 2018 को उसकी ढेड़ साल की बच्ची ठेले के पास बैठी थी। शख्स चाउमीन बेचने में व्यस्त था। इस बीच मुकेश उर्फ लुक्का (35) वहां आया और चुपके से बच्ची को उठा ले गया। पास के एक सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिजनों को बच्ची खून से लतपथ खेत में रोती मिली थी। स्थानीय लोगों ने बताया था कि बच्ची को लुक्का ले गया था। जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

Latest Videos

बच्ची के परिजनों को दी जाएगी अर्थदंड की आधी राशि
गुरुवार को मामले पर सुनवाई करते हुए स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) वीके जैसवाल ने दोषी को अंतिम सांस तक जेल में बंद रखने की सजा सुनाई। साथ ही दो लाख का अर्थदंड भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो एक्ट) विमलेश आनंद ने बताया, अभियुक्त के खिलाफ 14 गवाह और साक्ष्य पेश किए। कोर्ट ने उसे आखिरी सांस तक जेल में रखे जाने की सजा सुनाई है। अर्थदंड की आधी राशि बच्ची के माता-पिता को दी जाएगी।

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास