जिस बेटी को दिया जन्म, मां-बाप ने उसी का कर दिया Murder, फिर सामने आई ये स्टोरी

Published : Jan 09, 2021, 05:41 PM ISTUpdated : Jan 09, 2021, 05:44 PM IST
जिस बेटी को दिया जन्म, मां-बाप ने उसी का कर दिया Murder, फिर सामने आई ये स्टोरी

सार

वो अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। लेकिन, प्रेमी राजी नहीं था। दो जनवरी की रात 10 बजे जब अंजलि घर आई तो उसके मां-बाप, खरी-खोटी सुनाकर समाज का उलाहना देने लगे।

मीरजापुर (Uttar Pradesh) । जिस मां-बाप ने बेटी को जन्म दिया झूठी शान के लिए उसकी ही गला दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद दंपती ने प्लान के तहत उसके शव को खेत में फेंक दिया। मामला की जांच में पुलिस को जब बेटी के प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो मां-बाप को गिरफ्तार कर ली, जिसके बाद उन्होंने पूरी कहानी पुलिस के सामने सुना दी। यह घटना जमालपुर गांव की है।

पड़ोस के लड़के से करती थी प्रेम
अंजलि उर्फ पुष्पा (17) के अपने ही घर के पीछे रहने वाले युवक के साथ प्यार करती थी। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी उसके मां बाप को पता चल गई, जो उसे पसंद नहीं था। बताते हैं कि अंजलि चार-पांच बार प्रेमी के साथ पकड़ी भी जा चुकी थी। 

 

 

प्रेमी से ही शादी करना चाहती है पुष्पा
वो अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। लेकिन, प्रेमी राजी नहीं था। दो जनवरी की रात 10 बजे जब अंजलि घर आई तो उसके मां-बाप, खरी-खोटी सुनाकर समाज का उलाहना देने लगे।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
साथ ही उसे प्रेमी से दूर होने की हिदायत दी। प्रेमी की उपेक्षा और मां बाप की फटकार से परेशान बेटी ने जब गला दबाकर मौत मांगी तो दोनों ने गुस्से में आ गए। वो दुपट्टे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दिए। हत्‍या करने के बाद वो घर का ताला बंद करके चले गए। प्लान के तहत चार जनवरी को उन्होंने शव को खेत में फेंक दिया। वहीं, अब मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी दंपति को जेल भेज दिया है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Women's Day 2026: महिला दिवस पर CM योगी का संदेश, सुरक्षा-शिक्षा-स्वावलंबन से ही मजबूत बनेगी नारी शक्ति
UP News: महिला दिवस पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला 5 लाख का आयुष्मान कार्ड