मिर्जापुर की महिला से आगरा में गैंगरेप, होटल से ही बेच दिया गया विधवा का मासूम बच्चा

आगरा के होटल में दस दिनों तक एक महिला को रखकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। महिला के मासूम बच्चे को भी होटल से ही बेच दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2023 5:05 AM IST

आगरा: मिर्जापुर की एक महिला को आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के होटल में रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने उसके ढाई वर्षीय मासूम बेटे का भी सौदा कर दिया। महिला गुरुग्राम की निवासी है। वहीं पुलिस इस मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस ने आगरा के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ मासूम की बरामदगी के लिए टीम गुरुग्राम रवाना हो गयी है। 

घंटों तक चली पुलिस की छानबीन 
मामले की पड़ताल को लेकर चुनार की टीम आगरा आई। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है कि विधवा को कहां रखा गया था और इसी की निशानदेही के लिए टीम आरोपितों को भी साथ लेकर आई थी। तीन यहां तकरीबन पांच घंटे तक रही। इस बीच ट्रांस यमुना और रामबाग समेत कई जगहों की खाक छानी गई। काफी पड़ताल के बाद निष्कर्ष निकला की विधवा को ट्रांस यमुना कालोनी के एक होटल में रखा गया था। यहां पर ही उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। 

Latest Videos

होटल से ही किया गया मासूम का सौदा 
पुलिस ने यहां दो लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ भी की। बताया जा रहा है कि यह दोनों चुनार से आए हुए आरोपितों के संपर्क में थे। उन्हीं से पूछताछ में पता चला है कि आरोपितों ने विधवा के मासूम बच्चे का सौदा भी कर दिया है। मासूम को गुरुग्राम की रहने वाली किसी महिला को बेचा गया है। आरोपितों ने जानकारी दी कि बच्चा लेने वाली महिला कुछ लोगों के साथ खुद ही होटल में आई थी। जिसके बाद पुलिस मानव तस्करी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक ट्रांस यमुना अवधेश कुमार गौतम ने जानकारी दी कि चुनार की पुलिस टीम पड़ताल के लिए आगरा आई थी। पुलिस की टीम दो लोगों को साथ में लेकर गई है। 

मुख्तार अंसारी की सजा पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता