ईमानदारी से करते हैं चोरी, पैसे के अलावा किसी सामान को नहीं लगाते हाथ...चोरों की बात सुन हर कोई हैरान

Published : Sep 08, 2022, 02:45 PM ISTUpdated : Sep 08, 2022, 03:18 PM IST
ईमानदारी से करते हैं चोरी, पैसे के अलावा किसी सामान को नहीं लगाते हाथ...चोरों की बात सुन हर कोई हैरान

सार

यूपी के जिले मुरादाबाद में चोरों के गुनाह के जवाब को सुनकर हर कोई हैरान हो गया। दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों ने कहा कि पूरी ईमानदारी से चोरी करते हैं और पैसे के अलावा किसी सामान को हाथ भी नहीं लगाते है।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद में पुलिस ने दुकान में हुई चोरी को लेकर खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शहर की बांबे अटैची के शोरूम और बुधबाजार चौकी के सामने इलेक्टॉनिक सामान की दुकान में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद मीडियाकर्मियों के सामने पेश किया। आरोपी अक्सर खुद को बेगुनाह बताते हैं लेकिन बुधवार को आरोपी बब्बन और विकास उर्फ जबर सिंह ने दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

मीडियाकर्मियों के सामने आरोपियों ने बोली ये बात
इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल करते हुए सभी को हैरान कर दिया। चोर बोलते है कि हम पूरी ईमानदारी के साथ चोरी करते हैं। दुकान में पैसे के अलावा किसी सामान को हाथ तक नहीं लगाते। दुकानदार ने अस्सी हजार रुपये गलत बताए हैं। पंद्रह हजार रुपये ही मिले थे। अगर इतनी रकम मिल जाती तो हम मसूरी की सैर करने चले जाते। इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में बीती 31 अगस्त को बांबे अटैची के शोरूम के ताले तोड़कर 80 हजार रुपए नगदी चोरी की थी।

दोनों घटनाओं को एक ही अंदाज में दिया था अंजाम
अखिलेश भदौरिया आगे कहते है कि इससे पहले 17 अगस्त को बुधबाजार चौकी के सामने इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता ने एक लाख 70 हजार रुपये की नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हैरान करने वाली बात तो यह है कि दोनों घटनाओं को एक ही अंदाज में अंजाम दिया गया। इस पर पुलिस को शक हुआ कि चोरी एक ही तरीके से हुई है तो यानी उसी ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की फुटेज खंगाली। जिसके आधार पर कटघर के गोविंद नगर देहरी गांव निवासी विकास राज उर्फ जबर सिंह और मैनाठेर के नूरपुर निवासी बब्बन गिरफ्तार कर लिया। 

पांच सेकंड में चोर तोड़ देता है इन दुकानों का ताला
पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाली आरोपियों के पास से 16800 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस के द्वारा पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह ई-रिक्शा से ऐसी दुकानों की रेकी करते हैं, जिन दुकानों के शटर में सेंटर लॉक नहीं होता है। शहर में ऐसी ही दुकानों को टारगेट बना लेते हैं। वहीं दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण पर एएसपी सागर जैन ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सिर्फ पांच सेकंड में दुकान के शटर का ताला तोड़ देता है। पुलिस ने बुधवार शाम दोनों चोरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

करोड़ों की उल्टी बेचने लखनऊ आए 4 शख्स गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर