यूपी में बड़ा हादसा, बोलेरो और बारातियों से भरी बस में टक्कर, अब तक 5 लोगों की मौत

Published : Feb 26, 2020, 08:49 AM ISTUpdated : Feb 26, 2020, 09:37 AM IST
यूपी में बड़ा हादसा, बोलेरो और बारातियों से भरी बस में टक्कर, अब तक 5 लोगों की मौत

सार

मरने वाले सभी चीनी मिल के कर्मचारी है। वे बोलेरों से सुबह गन्ने की पेट्रोलिंग करने निकले थे। सूचना पर चीनी मिल के अधिकारी भी पहुंच गए हैं, जबकि तीन और कर्मचारियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।  

रामपुर (Uttar Pradesh)। आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शाहबाद में बोलेरो और बारात की बस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार 5 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि तीन की हालत नाजुक है। जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। 

मरने वाले हैं चीनी मिल के कर्मचारी
मरने वाले सभी चीनी मिल के कर्मचारी है। जिनकी पहचान मुकेश, हरबीर, शिव चरन, डिगगू, अमित, योदवीर के रूप में हुई है। वे बोलेरों से सुबह गन्ने की पेट्रोलिंग करने निकले थे। सूचना पर चीनी मिल के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। 

इस तरह हुआ हादसा
राणा शुगर मिल के कर्मचारियों से भरी बोलेरो कार सवेरे साढ़े पांच बजे ढकिया की ओर से वापस मिल जा रही थी। ग्राम बंदार के पास सामने से आ रही बस से बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर में शुगर मिल कर्मचारी मुकेश, हरबीर, शिव चरन, डिगगू, अमित, योदवीर की मौके पर मौत हो गई। अमित पोसबाल, इमरान, वीरेश, अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

हादसे के बाद घर चले गए बाराती
बताया जाता है कि बस में बाराती थे, जो हादसे के बाद मौके से ही घरों को चले गए। इसके कारण उनके बारे में ज्यादा पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस बस और उसके चालक की खोजबीन में जुटी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं राम आसरे कुशवाहा? कभी मुलायम के करीबी थे, अब 13 साल बाद सपा में वापसी
कौन हैं ये मंत्री? PM मोदी के जन्मदिन पर पूरे शहर को फ्री में दिखाई ‘हनुमान अंश’ फिल्म