तालीम देने के नाम पर मौलवी ने बच्ची के साथ की गंदगी, पुलिस ने पकड़ा

Published : Jul 18, 2019, 12:59 PM IST
तालीम देने के नाम पर मौलवी ने बच्ची के साथ की गंदगी, पुलिस ने पकड़ा

सार

आरोप है कि मौलाना ने बच्ची को डरा धमका कर उसके साथ ज्यादती की हालांकि बच्ची ने हिम्मत दिखा कर अपने घरवालों को इसके बारे में अगाह किया। फिलहाल मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अलीगढ़: महिला थाना पुलिस ने बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मस्जिद के मौज्जिन (अजान देने वाला) को 9 साल की नाबालिग बच्ची के साथ ज्यादती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्ची को उसके घर दीनी तालीम देने जाता था। वहीं, मामला उजागर होने के बाद एएमयू प्रशासन ने मौलाना को उसके पद से हटा दिया है। 


बच्ची को डरा धमका कर करता रहा ज्यादती 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ही मस्जिद है। जिसमें मोज्जिन के पद पर मोहम्मद अहमद की तैनाती है। वह एएमयू के प्रोफेसर की 9 वर्षीय नवासी को दीनी तालीम देने के लिए उसके घर आता जाता था। आरोप है कि मोहम्मद अहमद ने बच्ची को डरा धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। शिकायत करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन बच्ची ने हिम्मत दिखा कर परिजनों से यह बात बताई। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मूलत: सुल्तानपुर जिले के मुबारकपुर गांव का रहने वाला है। महिला थाना इंस्पेक्टर सुनीता मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं, एएमयू मेंबर इंचार्ज साफे किदवई ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौलाना को तत्काल पद से हटा दिया गया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!