पुराने हो गए थे जूते, मां ने नहीं दिए पैसे तो वो नंगे पैर मॉल गया और फिर...

Published : Jul 16, 2019, 11:15 AM ISTUpdated : Jul 16, 2019, 12:20 PM IST
पुराने हो गए थे जूते, मां ने नहीं दिए पैसे तो वो नंगे पैर मॉल गया और फिर...

सार

मॉल से जूते चोरी करते पकड़ा गया युवक दिल्ली में डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज में बीए का स्टूडेंट है। पिता की मौत के बाद मां को मिली है पुलिस विभाग में नौकरी। लड़का अपने एक फ्रेंड के संग मॉल गया था।

गाजियाबाद. वो कई दिनों से पुराने जूते पहनकर घूम रहा था। उसने कई मर्तबा मां से नए जूतों के लिए पैसे मांगे, लेकिन मां ने मना कर दिया। एक दिन उसने खुद नए जूते अरेंज करने की ठानी। वो अपने दोस्त के संग एक मॉल के शोरूम जा पहुंचा। वहां दोनों ने नए जूत पहने और बगैर पैसे दिए निकल लिए। लेकिन CCTV में कैप्चर हो गए। गार्ड ने उन्हें रोका, तो वे भागने लगा। लेकिन वो पकड़ा गया, जबकि दोस्त भागने में कामयाब हो गया।
 
सिहानी गेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह के मुताबिक पकड़ा गया लड़का हर्ष उर्फ चीनू(20) डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज से बीए कर रहा है। वहां से भाग निकला उसका दोस्त 12वीं का छात्र है।  न्यू कोटगांव के रहने वाले हर्ष के पिता दिल्ली पुलिस में सिपाही थे। 2008 में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां को दिल्ली पुलिस में सिपाही की नौकरी दे दी गई।
 
यह है घटनाक्रम...
घटना रविवार रात 8:15 बजे की है। दोनों छात्र नंगे पैर जीटी रोड स्थित एक मॉल में  पहुंचे।  शोरूम के असिस्टेंट मैनेजर अमरदीप पांडे को कुछ अटपटा लगा। दोनों ने नए जूते पहने और बाहर निकलने लगे। लेकिन मैनेजर ने CCTV में यह देख लिया। चीनू को पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी