चरित्र पर खड़े हुए सवाल तो रुपए में लगाई आग, फिर दो बेटियों संग कुएं में कूदी मां


संयोग था कि महिला को कुएं में छलांग लगाते देख ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन-फानन में महिला व उसकी एक बेटी को बाहर निकाल लिया, जबकि पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी दूसरी दुधमुंही बच्ची की कुएं में तलाश करवा रही है।

Ankur Shukla | Published : Jan 3, 2020 6:14 AM IST

कानपुर (उत्तर प्रदेश)। गांव में छेड़छाड़ से आहत और ससुरालीजनों के आरोप से तंग होकर महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। खर्च के लिए मिले पांच हजार रुपये में आग लगाने के बाद अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। यह घटना बिठूर इलाके के एक गांव में हुई।

दुधमुंही बच्ची की कुएं में हो रही तलाश 
संयोग था कि महिला को कुएं में छलांग लगाते देख ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन-फानन में महिला व उसकी एक बेटी को बाहर निकाल लिया, जबकि पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी दूसरी दुधमुंही बच्ची की कुएं में तलाश करवा रही है। 

Latest Videos

मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर में घुसा था युवक
छेड़खानी का महिला ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है, उसका कहना है कि वह मोबाइल चार्ज करने के बहाने उसके घर पर दाखिल हुआ था। पुलिस के मुताबिक नशे में होने के कारण महिला ने उसे भगा दिया। इस पर उसने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पीट दिया था। चर्चा है कि लोग उसके चरित्र पर भी सवाल खड़े करने लगे थे। 

पति ने भी कुएं में कूदकर की थी खुदकुशी
महिला के पति को कैंसर था। बीमारी से परेशान होकर 29 जून को उसने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटियां (एक ढाई साल व एक ढाई हीने) हैं।  

पति की मौत से है परेशान
पुलिस के मुताबिक पति की मौत के बाद से वह परेशान थी। आशंका है कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने परिवार समेत खुदकुशी करने का प्रयास की। हालांकि उससे इस बारे में जानकारी ली जा रही है। एसओ ने बताया कि महिला की एक मित्र ने उसे पांच हजार रुपये खर्च के लिए दिए थे। कुएं में कूदने से पहले रुपये में आग लगा दी थी।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh