मुलायम-अखिलेश ने मैनपुरी पहुंचकर बाबा साहेब अम्बेडकर को किया नमन, सपा नेताओं के साथ बैठक कर हार पर किया मंथन

Published : Apr 14, 2022, 04:55 PM ISTUpdated : Apr 14, 2022, 04:56 PM IST
मुलायम-अखिलेश ने मैनपुरी पहुंचकर बाबा साहेब अम्बेडकर को किया नमन, सपा नेताओं के साथ बैठक कर हार पर किया मंथन

सार

मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी पहुंचकर बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर चढ़ाए। साथ ही मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी की हार पर मंथन किया गया। 

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी पुहंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लेकिन मीडिया को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी संरक्षक और अध्यक्ष ने मैनपुरी की दो विधानसभा सीट सदर और भोगांव में समाजवादी पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा की है।  

दोबारा मैनपुरी पहुंचे मुलायम
समाजवादी पार्टी सरंक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के सांसद है। जबकि अखिलेश यादव करहल से विधायक हैं। सपा प्रमुख ने इस बार करहल से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। तो वहीं मैनपुरी की सदर और भोगांव सीट पर समाजावादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने आए थे। संबोधन के दौरान अखिलेश का नाम लेना भूल गए तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया था। इसके बाद से मुलायम सिंह यादव 14 अप्रैल को मैनपुरी पहुंचे। बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने बैठक की। 

ढोल-नगाड़े बजाकर किया स्वागत
पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह समेत समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा और विधान परिषद चुनावों में सपा को मिली हार को लेकर पार्टी नेताओं की क्लास लगाई। इससे पूर्व सपा संरक्षक के पार्टी कार्यालय पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।  

बंद कमरे में शुरू की बैठक
सपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के लिए समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंच। अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए दोपहर 12.45 बजे मैनपुरी पहुंच गए थे। सबसे पहले वह हिंदपुरम कालोनी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। मुलायम सिंह के आते ही बंद कमरे में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक शुरू हो गई है।

काशी पहुंचीं स्मृति ईरानी, बोलीं- बाबा साहेब ने संविधान के आधार पर एकजुट होने की दी प्रेरणा

वाराणसी के साड़ी कारखाने में आग लगने से 4 की हुई मौत व 3 बुरी तरह से घायल, सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान

यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रामलला व बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

सीएम योगी ने पुष्पार्पण कर भीमराव अम्बेडकर को किया नमन, बोले-संविधान के निर्माण में देशवासी सदैव रहेंगे कृतज्ञ

एटा में बड़े मियां की दरगाह पर लगाए गए लाल रंग के ध्वज, स्थानीय लोगों ने किया मंदिर होने का दावा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur Weather: 25 जनवरी को कानपुर में कोहरा या धूप? जानिए पूरा मौसम अपडेट
Prayagraj Weather: क्या 25 जनवरी को प्रयागराज में कोहरा बिगाड़ेगा दिन? जानिए मौसम का पूरा हाल