मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी, यह थी दिक्कत

Published : May 08, 2020, 08:08 AM ISTUpdated : May 08, 2020, 11:44 AM IST
मुलायम सिंह यादव के  स्वास्थ्य में सुधार, अस्पताल से  मिली छुट्टी, यह थी दिक्कत

सार

मुलायम सिंह यादव अधिक उम्र में होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। पेट संबंधी बीमारी के कारण उन्हें कुछ दिनों पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे थे। 

लखनऊ (Uttar Pradesh) । सपा संरक्षक और यूपी पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। उन्हें मेदांता अस्पताल से छु्ट्टी दे दी गई है। मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की समस्या थी। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है।

पेट संबंधित है बीमारी
मुलायम सिंह यादव अधिक उम्र में होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। पेट संबंधी बीमारी के कारण उन्हें कुछ दिनों पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे। 

पहले भी बिगड़ी थी हालत
26 अप्रैल को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून में भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था।

सपा प्रवक्ता ने कही ये बातें
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव रूटीन चेकप के लिए गए थे। कोई बीमारी ये समस्या नही थी। उनकी तबियत बिल्कुल ठीक है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुस्लिम बेटी की शादी हिंदू युवक से, खुद पिता ने कराए सात फेरे… वेडिंग कार्ड भी बना चर्चा का विषय
आगरा में पति ने बनाया पत्नी का अश्लील वीडियो, गर्लफ्रेंड को भेजा, फिर...