मुलायम सिंह यादव की फैमिली के 12 सदस्य, जो राजनीति में हैं एक्टिव; कइयों को तो आप जानते भी नहीं होंगे

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। देश की राजनीति में उनका परिवार सबसे बड़ा है। यादव परिवार के 25 से ज्यादा लोग राजनीति में सक्रिय हैं। आइए जानते हैं चुनिंदा सदस्यों के बारे में। 

Ganesh Mishra | Published : Oct 10, 2022 8:21 AM IST / Updated: Oct 11 2022, 04:16 PM IST

Mulayam Singh Yadav Passes Away: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक निवास सैफई में 11 अक्टूबर को किया गया। मुलायम सिंह यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। देश की राजनीति में उनका परिवार सबसे बड़ा है। यादव परिवार के 25 से ज्यादा लोग राजनीति में सक्रिय हैं। आइए जानते हैं, मुलायम सिंह यादव के परिवार के उन लोगों के बारे में जो पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। 

मुलायम सिंह यादव के बाबा का नाम मेवाराम था। मेवाराम के दो बेटे हुए। सुघर सिंह और बच्चीलाल। सुघर सिंह के पांच बेटे हुए। इनमें अभय राम सिंह, रतन सिंह, मुलायम सिंह, राजपाल सिंह और शिवपाल सिंह यादव हुए। भाइयों में मुलायम सिंह तीसरे नंबर के हैं। मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई लोग राजनीति में हैं। आइए जानते हैं। 

Latest Videos

1- धर्मेन्द्र यादव : 
मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े भाई अभयराम सिंह यादव हैं। उनके बेटे का नाम धर्मेन्द्र यादव है। धर्मेन्द्र राजनीति में सक्रिय हैं। धर्मेंद्र यादव पहली बार मैनपुरी से 2004 में सांसद चुने गए। उसके बाद 2009 और 2014 में बदायूं से जीते। हाल ही में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी धर्मेंद्र सपा उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा।

2- तेज प्रताप यादव : 
मुलायम सिंह यादव के दूसरे नंबर के भाई रतन सिंह यादव के बेटे का नाम रणवीर सिंह यादव है। रणवीर के बेटे और रतन सिंह के पोते तेज प्रताप यादव हैं। तेज प्रताप मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। तेज प्रताप ने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट साइंस में एमएससी की है। तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी से हुई है। 

3- अंशुल यादव : 
मुलायम के पांच भाइयों में चौथे नंबर के राजपाल सिंह यादव हैं। राजपाल यादव के बेटे अंशुल भी पॉलिटिक्स में हैं। अंशुल लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। राजपाल की पत्नी प्रेमलता यादव भी राजनीति में हैं। 2005 में प्रेमलता ने राजनीति में कदम रखा था। प्रेमलता मुलायम सिंह यादव के परिवार की पहली महिला हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव की पत्नी सरला यादव, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भी एक्टिव हुईं। 

4- शिवपाल सिंह यादव : 
शिवपाल सिंह यादव, मुलायम के सबसे छोटे भाई हैं। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच अनबन हो गई थी। इससे नाराज होकर शिवपाल ने अलग पार्टी बना ली। शिवपाल जसवंतनगर सीट से विधायक हैं। उनके बेटे आदित्य यादव भी राजनीति में हैं। आदित्य उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (यूपीपीसीएफ) के अध्यक्ष हैं।

5- रामगोपाल यादव : 
मुलायम सिंह यादव के चाचा बच्चीलाल सिंह के बेटे का नाम प्रो. रामगोपाल यादव हैं। बच्चीलाल के दो बच्चे हैं, बेटा रामगोपाल और बेटी गीता यादव। रामगोपाल भी राजनीति में सक्रिय हैं। 2004 में उन्होंने मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं। अक्षय यादव फिरोजाबाद से पूर्व सांसद रह चुके हैं।

6- अखिलेश यादव : 
अखिलेश यादव मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती के बेटे हैं। अखिलेश की शादी डिंपल से हुई है। दोनों ने 24 नवंबर, 1999 में शादी की। अखिलेश फिलहाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 

7- डिंपल यादव : 
वहीं, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल भी सांसद रह चुकी हैं। 2019 में वो कन्नौज से चुनाव हार गईं थीं। अखिलेश और डिंपल यादव के तीन बच्चे अदिति यादव, टीना यादव और अर्जुन यादव हैं।

8- अपर्णा यादव :
अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहू हैं। साधना के बेटे का नाम प्रतीक यादव है। प्रतीक की शादी अपर्णा से हुई है। अपर्णा की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है। अपर्णा 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ी थीं। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। 

9- सरला यादव : 
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव की पत्नी हैं। 2007 में सरला को जिला सहकारी बैंक इटावा का राज्य प्रतिनिधि बनाया गया था। 

10- संध्या यादव : 
पूर्व सांसद धर्मेंद्र सिंह यादव की बहन और मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव ने बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष राजनीति में एंट्री की। उन्हें मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुना गया था। 

11- शीला यादव :
धर्मेंद्र सिंह यादव की दूसरी बहन शीला यादव भी राजनीति में एक्टिव हैं। वो तीन बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। शीला के बेटे राहुल की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साले साधु यादव की बेटी डॉ. ईशा से हुई है।

12- अनुराग यादव : 
धर्मेंद्र यादव के छोटे भाई अनुराग भी राजनीति में एक्टिव हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, अनुराग यादव चुनाव हार गए थे।

ये भी देखें : 

क्या होता है राजकीय सम्मान, कब और कैसे घोषित किया जाता है राजकीय शोक, क्या हैं इसके नियम?

Mulayam Singh Yadav Family Photos: परिवार के साथ मुलायम सिंह यादव की 10 यादगार तस्वीरें

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel